News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 12, 2022  |  6:19 PM

446 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपन्न

कुशीनगर। जनपदीय स्तरीय किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा तहसील वार कृषकों से समस्याएं सुनी गई व उनका फीडबैक लिया गया।बैठक में उपस्थित किसानों द्वारा कहा गया कि गन्ने की फसल पिछले दो-तीन सालों की तुलना में अच्छी हुई है किंतु जनपद में धान की फसल प्रभावित हुई है। बैठक में किसानों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं में धान की खेती के वर्षा ना होने से प्रभावित होने, नहरों में पानी नहीं आने की समस्या, नहरों में गंदगी, सिल्ट की समस्या, ट्यूबवेल में पानी ना आने की समस्या, नहरों पर अतिक्रमण की समस्या आदि समस्याएं गिनाई गई।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

जिलाधिकारी द्वारा किसानों को यह बताया गया कि राजस्व विभाग द्वारा सर्वे का कार्य कराया जा रहा है अतः आप सभी किसानों से अपील है कि वे अपनी समस्याएं रखें जिससे पारदर्शिता के साथ कृषकों की समस्याओं का उचित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने किसानों से कहा कि यदि आपके द्वारा कोई फसल को बदल कर दूसरी फसल की बुवाई की जाती है तो उसका रिकॉर्ड रखें, फसल बीमा योजना से बाढ़ या सूखे से नुकसान होने वाले सभी फसल आच्छादित होंगे, ट्यूबवेल में पानी नहीं मिलने की समस्या पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नलकूप को कल शाम तक रिपोर्ट सौंपे जाने को निर्देशित किया। नहरों की सफाई नहीं मिलने पर अधिशासी अभियंता को मौके पर जाकर निरीक्षण के निर्देश दिए गए। नहरों पर अतिक्रमण की समस्या के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने किसान दिवस पर आए सभी कृषकों को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा यदि धान के अलावा भी कोई फसल जिस के नुकसान की प्रतिशतता 33% से ज्यादा है तो शिकायत नोट करावे। समय-समय पर कृषक दिवस का आयोजन होता रहेगा। उन्होनें कहा कि कुशीनगर उन जनपदों में शुमार है जहां 30% से कम बारिश हुई है। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा कुछ कृषकों को सरसों और तोरी के बीज का मिनी किट भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, भू संरक्षण अधिकारी बी आर मौर्य, उद्योग उपायुक्त सतीश कुमार, कृषक प्रतिनिधि आनंद तिवारी, जगदीश मिश्रा, चंद्रभान सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी गण तथा कृषक गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking