कसया/कुशीनगर। न्यू इंडिया सुगर मिल्स ढांढा (हाटा) के नगरपालिका परिषद कुशीनगर स्थित क्रय केंद्र बनवारीटोला गन्ना तौल केंद्र का शुभारंभ हो गया। गन्ना तौल केंद्र शुरू होने पर किसानों ने खुशी जताई।
सोमवार को मिल कर्मियों के साथ पहुंचे सहायक गन्ना प्रबन्धक मुकेश सिंह ने गन्ना तौल केंद्र का शुभारंभ बटेसरा निवासी रामेश्वर पुत्र स्व राम उजियार के गन्ने का तौल कर किया। जिसकी पर्ची तौल लिपिक ने किसान को दिया। सहायक गन्ना प्रबन्धक श्री सिंह ने कहा कि तौल केंद्र पर किसानों को नियमानुसार हर सुबिधा मिल द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेंडर के अनुसार समय से किसानों को तौल पर्ची उपलब्ध कराया जा रहा है। पेड़ी गन्ने को गिराकर किसान अपना रबी का बावग कर सकते हैं। यह ख्याल रखें। साफ सुथरा, ताजा गन्ना हो, जड़ न रहे।
इस अवसर पर गन्ना पर्यवेक्षक रामा नन्द सिंह, दुर्गेश, सुदामा, इस मुहम्मद, अर्जुन, मुबारक, किसन, दीपक आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर । लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से…
हाटा, कुशीनगर। त्योहारों के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ और जाम की समस्या से…
हाटा कुशीनगर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे…