News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बिना ईकेवाईसी कराए किसान हो सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 28, 2022  |  8:51 PM

667 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बिना ईकेवाईसी कराए किसान हो सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा व उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने कृषक बंधुओं को सूचित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे किसानों के लिए ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है और इसके लिए भारत सरकार द्वारा अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है। उक्त तिथि तक ईकेवाईसी ना कराने वाले किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त में लाभ से वंचित किए जा सकते हैं। ईकेवाईसी की प्रक्रिया किसान स्वयं अपने मोबाइल से अथवा जन सुविधा केंद्र पर जाकर करा सकते हैं। इसकी प्रक्रिया में किसान को अपना आधार नंबर अंकित कराना है। इसके पश्चात उनके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे डालकर सुरक्षित करने पर उनका ईकेवाईसी हो जाएगा और इसका संदेश स्क्रीन पर दिखाई पड़ने लगेगा।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

जनपद में कुल 6.05 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की प्रथम किस्त का लाभ प्राप्त कर चुके हैं परंतु मात्र 3.93 लाख कृषकों द्वारा ही ईकेवाईसी कराया गया है। ऐसी स्थिति में जनपद के अनेक किसान इस लाभकारी योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking