News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रेड हिल्स द्वारा निकाली गयी आकर्षक तिरंगा यात्रा; यात्रा में सम्मिलित रहा सैकड़ो वाहनों का काफिला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 16, 2023  |  4:35 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रेड हिल्स द्वारा निकाली गयी आकर्षक तिरंगा यात्रा; यात्रा में सम्मिलित रहा सैकड़ो वाहनों का काफिला

कसया/कुशीनगर l देश की 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर कसया नगर क्षेत्र में आजादी की रही धूम l सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों पर जँहा झण्डा रोहण किया गया, वहीं स्कूल कॉलेजो में भी झण्डा रोहण क़र प्रभात फेरी भी निकाला गया l नगर क्षेत्र में कॉफी चहल कदमी रही l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इसी क्रम में रेड हिल्स कार्यालय पर झण्डा रोहण के पश्चात् ग्रूप के चीफ मैंनेजिंग डायरेक्टर आलमगीर अंसारी व मैंनेजिंग डायरेक्टर अंकुर शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों के काफिला के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा l यह तिरंगा यात्रा रेड हिल्स कार्यालय नेशनल हाइबे कसया से प्रारम्भ होकर ओवर बृज -दीवानी कचहरी होते हुए रामाभार स्तूप बुद्ध स्थली से होकर वापस कार्यालय पर समापन हुआ l

यात्रा समापन के उपरांत चीफ मैंनेर्जिंग डायरेक्टर श्री अंसारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को आजादी हमारे पूर्वजो ने अपने खून -पसीना बहा क़र, फांसी के फंदे पर लटक क़र अपनी कुर्बानी देकर दिलायी हैं l आज हम स्वतंत्र होकर अपनी आजादी का उत्सव मना रहें हैं, लेकिन इसके साथ ही देश को आजादी दिलाने वाले महा पुरुषो के योगदान को भूलना नहीं चाहिए l हमें आजादी के उत्सव के साथ -साथ आजादी दिलाने वाले आंदोलनकारी व क्रांतकारी वीर महापुरुषो के योगदान को सदैव स्मरण करना चाहिए l उक्त तिरंगा यात्रा को मैंनेर्जिंग डायरेक्टर श्री शर्मा ने भी सम्बोधित किया l

इस अवसर पर रितेश मिश्रा मैनेजर, यशवंत सिंह सी. ई.ओ., अभिषेक सिंह एसडीएम, विशाल कुमार बीडीएम, वशीम अंसारी मार्केटिंग मैनेजर, अरबाज खान हेड एकाउंटेंट,आमिर, साबिर, विजय शर्मा, सचिन शर्मा, मनीष शर्मा, प्रेम गुप्ता, राज कुमार, गोविन्द मिश्रा, भोलू पाण्डेय, अब्दुल हक़, रिजवान अंसारी, हर्ष मिश्रा, विशाल सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में रेड हिल्स ग्रूप के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking