पडरौना/कुशीनगर। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मंगलवार को सुबह से ही कन्या पूजन और हवन का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद दान दिया। देर शाम तक मंदिरों और शहर से लेकर गांव तक पूजा पंडालों में पूजन का क्रम चलता रहा।
महिलाओं ने नारियल, चुनरी और श्रृंगार के सामान से मां दुर्गा की गोद भरी। नगर के दुर्गा मंदिर और विभिन्न पंडालों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पडरौना नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सिधुआं बाजार,बसहिंया बनबीरपुर जंगल बनबीरपुर सिधुआं स्थान समेत छावनी स्थित श्री महादेव मंदिर, हट्ठी माता मंदिर, गायत्री मंदिर, दुर्गा मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर, लखरांव (सायरी माता) मंदिर, खिरकिया मंदिर, खह्नवार मंदिर, जल्पा देवी मंदिर, धर्मसमधा मंदिर, सिंहासनी माता मंदिर, चेड़ा देवी मंदिर, मैनपुर देवी मंदिर, कुलकुला देवी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। नवरात्र के अंतिम दिन इन मंदिरों में हवन-पूजन भी हुआ, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…