News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ससुर ने पड़ोसियों पर लगाया बहु को जलाने का आरोप

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 31, 2021  |  6:17 PM

1,323 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ससुर ने पड़ोसियों पर लगाया बहु को जलाने का आरोप
  • ससुर ने दी नामजद तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पगरा निवासी महिला को तीन दिन पूर्व हाथ पैर,मुह बाधकर जला कर मार डालने का बगलगीरो पर लगाया आरोप, ससुर ने दी नामजद तहरीर, पुलिस जांच में जुटी।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

ससुर अमरजीत ने दिए तहरीर में लिखा है कि 28/7/21को मेरी बहु नीतू दिन में एक बजे के लगभग अपने कमरे में सोई हुई थी,कि बगलगीर राधेश्याम यादव की लडकी कमन यादव अपने साथ दो लडको को लेकर छत के रास्ते घर में घुसकर मेरी बहु नीतू के मुह पर टेप चिपकाने के साथ ही हाथ पैर बांध कर, पेट्रोल से कपडा भीगा कर उसके बेड के नीचे आग लगा दिया और घर से भाग गये।घर में से धुआ निकलने पर लोगो ने शोर मचाया तो ग्रामीणों के साथ सभी परिजन बंद फाटक का दरवाजा तोडकर घर में घुसे और किसी तरह बहू नीतू को आग बचाया गया परंतु उसका हाथ पैर गम्भीर रूप से जल गया था और साथ ही उस कमरे में रक्खा सामान भी जल गया था।इस घटनाक्रम के बाद परिजन बहू नीतू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा लाया डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। शनिवार को इलाज के बाद उसे लेकर परिजन कोतवाली आए और आरोपियों के बिरुद्व मुकदमा दर्ज करने की मांग किया।इस सम्बन्ध में बरिष्ठ उपनिरीक्षक सदानंद यादव ने बताया कि मामले का जांच गम्भीरता से किया जा रहा है जल्द ही नतीजा सामने होगा।

यहाँ देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking