News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 6, 2021  |  11:41 AM

2,324 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल!

कुशीनगर | पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गाँव में शनिवार को द्वारपूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाना बजाने को उत्पन्न हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया.

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात गांव में एक बरात आयी थी. बारात में द्वारपूजा के दौरान ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था जहां फरमाइशी गाने चल रहे थे इसी बीच फरमाइशी गाने को ले कर विवाद उत्पन्न हुआ जो उग्र रूप धारण कर लिया. कुछ युवको ने अचानक ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इससे विवाद बढ़ा और जिसे जो मिला, उससे एक-दूसरे पर प्रहार करने लगे. मारपीट की घटना से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जिसमें 6 लोग घायल हो गए. जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. स्थिति सामान्य होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं, घायलों के परिजनों ने संयुक्त रूप से तहरीर दे कर पुलिस से कार्यवाही की मांग की है.

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking