News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला झुलसी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 20, 2023  |  6:50 PM

822 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला झुलसी WhatsApp
Responsive image

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर । नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव में गुरुवार को सुबह अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इसी दौरान सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें एक एचएफ डीलक्स और चारा काटने वाली मशीन भी जल गई। आग लगने के बाद थोड़ी ही देर में हाईवे के दोनों तरफ आग से घर तथा गन्ने के पत्ते जलने लगे। आग में एक बुजुर्ग महिला झुलस गई। जिसे ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भेजवाया गया। ग्रामीणों की मदद से ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटे बाद मौके पहुंच सकी।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

जानकारी के अनुसार, पडरौना तहसील क्षेत्र के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव लीलाधर छपरा गांव में गुरुवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के दौरान सिलेंडर भी फट गया।जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग में 70 वर्षीय महिला तथा होमगार्ड किशोर प्रसाद की मां बसंती झुलस गई।जिसका इलाज कोटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।आग लगने के बाद घण्टे भर हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल रहा।कुछ राहगीरों ने आग का रूप देखकर दूसरे रास्ते से अपने गंतव्य को गए।अगल बगल गांव के लोग भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए तथा आग बुझाने में सहयोग किया।आग लगने और सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।इस बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश रहा।आग से राजकुमार,संतोष,बिंदु,किशोर इन सबका घर जलकर राख हो गया।तथा हाईवे किनारे रखे गए गन्ने के पत्ते भी जल गए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking