News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: उच्च प्रा0 विद्यालय बसडीला पाण्डेय के छात्रों ने लहराया परचम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 20, 2023  |  6:44 PM

1,060 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उच्च प्रा0 विद्यालय बसडीला पाण्डेय के छात्रों ने लहराया परचम WhatsApp
Responsive image
  • राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल हुए आठ छात्र

साखोपार/कुशीनगर।केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजना राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित हुआ। इस परीक्षा का आयोजन विगत वर्ष 6 नवंबर 2022 को जिले स्तर पर आयोजित हुआ था।जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद के सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय के कक्षा 8 के बच्चें सम्मिलित हुए थे। जनपद कुशीनगर से कुल 243 बच्चों का चयन हुआ है।यह बेसिक शिक्षा परिषद के लिए गर्व का विषय है.

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

तमकुही ब्लॉक के ग्राम बसडीला पाण्डेय में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बसडीला पाण्डेय के 8 बच्चों ने बाजी मारी है।इस सफलता से विद्यालय परिवार बहुत प्रफुल्लित है एवं गर्व की अनुभूति कर रहा है। प्रधानाध्यापिका इंदिरा सिंह, स.अ.रामाश्रय वर्मा,कृष्ण गोपाल चतुर्वेदी,प्रशांत शर्मा आदि विद्यालय परिवार के शिक्षकों ने सफल अभ्यर्थियों को भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।सफल अभ्यर्थियों की सूची में कुमारी काजल पुत्री लक्ष्मण गोंड,सुहेल पुत्र मुमताज,
इकरामुल हक अंसारी पुत्र इमामुद्दीन अंसारी, मन्नू पाण्डेय पुत्री हरेंद्र पाण्डेय, नसीम पुत्र नजीर अंसारी, प्रियंका पुत्री योगेंद्र, कुणाल शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा व कुणाल पुत्र संजय शर्मा सम्मलित हैं।

इस मौके पर तमकुही की खण्ड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह ने सफलता के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दिया।इसी क्रम में ग्राम पंचायत बसडीला पाण्डेय की ग्राम प्रधान माधुरी पाण्डेय एवं समाजसेवी डॉ. सत्येंद्र पाण्डेय विद्यालय पहुंचकर बच्चों से मिले उनको मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये।इस सफलता से समस्त ग्रामवासियों में खुशी एवं उल्लास का माहौल हैं।इस मौके पर प्रा.शि.संघ तमकुही के मंत्री देवेन्द्र कुमार ओझा,मीडिया प्रभारी राजू सिंह,उच्च प्रा. शि.संघ के अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा,मंत्री अंजनी सिंह,बबलू जायसवाल,वरिष्ठ एआरपी वीरेन्द्र कुशवाहा,राकेश सिंह,अजय सिंह आदि शिक्षकों ने विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking