News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बस से थूकने पर बाइक सवार युवक के कपड़े पर पड़ने पर हुई जमकर मार पीट

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 26, 2023  |  9:13 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बस से थूकने पर बाइक सवार युवक के कपड़े पर पड़ने पर हुई जमकर मार पीट

हाटा/कुशीनगर । हाटा नगर के बाघननाथ चौराहे पर बस में बैठ एक युवक ने गुटखा खा कर थूक दिया जिससे बाइक सवार एक युवक के कपड़े पर पड़ने पर बस रोककर आधा दर्जन युवकों ने बस में बैठे युवक को बस से उतारकर जमकर पीट दिया। वहीं मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।हाटा कोतवाली पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

सोमवार की शाम लगभग 6 बजे सुधाकर सिंह पुत्र रामनक्षत्र ग्राम सहोदरपटटी थाना महुआडीह जनपद देवरिया, वर्तमान समय कसया में व्यापार करता है।वह व्यापार संबंधी कार्य कर गोरखपुर से आ रहा था कि वह अभी हाटा नगर के बाघनाध चौराहे पर पहुंचा तब तक आधा दर्जन युवकों ने उसे बस से उतार कर गुटखा खा कर थूकने की बात कहते हुए जमकर पीट दिया। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसको संज्ञान में लेते हुए हाटा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तब तक मारपीट करने वाले युवक भाग गए।

इस प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो के अनुसार मारपीट करने वाले की खोज की जा रही है।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking