हाटा/कुशीनगर । हाटा नगर के बाघननाथ चौराहे पर बस में बैठ एक युवक ने गुटखा खा कर थूक दिया जिससे बाइक सवार एक युवक के कपड़े पर पड़ने पर बस रोककर आधा दर्जन युवकों ने बस में बैठे युवक को बस से उतारकर जमकर पीट दिया। वहीं मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।हाटा कोतवाली पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
सोमवार की शाम लगभग 6 बजे सुधाकर सिंह पुत्र रामनक्षत्र ग्राम सहोदरपटटी थाना महुआडीह जनपद देवरिया, वर्तमान समय कसया में व्यापार करता है।वह व्यापार संबंधी कार्य कर गोरखपुर से आ रहा था कि वह अभी हाटा नगर के बाघनाध चौराहे पर पहुंचा तब तक आधा दर्जन युवकों ने उसे बस से उतार कर गुटखा खा कर थूकने की बात कहते हुए जमकर पीट दिया। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसको संज्ञान में लेते हुए हाटा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तब तक मारपीट करने वाले युवक भाग गए।
इस प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो के अनुसार मारपीट करने वाले की खोज की जा रही है।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…