News Addaa WhatsApp Group Join करें

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 26, 2023  |  9:10 PM

76 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
  • पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त कोशिश से समाज में नशे को रोकने के सफल प्रयास किए जा सकते हैं=एएसपी श्री सिंह
  • जागरूकता शिविर को एएसपी एवं डिप्टी सीएमओ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुभारंभ 

रामकोला/कुशीनगर । राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को सीएचसी परिसर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुुुमार सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ.आर0 डी0 कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने अभियान के जरिये जुर्म की तरफ बढ़ रहे तमाम नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज चुकी है।श्री सिंह ने एनडीपीएस एक्ट 1985 के विषय में जानकारी देते हुए बताया नशे की लत लगने के बाद युवा अपराध की दुनिया में प्रवेश करते है इसलिए समय रहते पुलिस को जानकारी देनी चाहिए।पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नशे के अवैध कारोबार एवं नशे की लत का इलाज एवं पुनर्वास हेतु मिलकर कार्य करने से समाज में नशे को रोकने के सफल प्रयास किए जा सकते हैं। 

विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएमओ ने कहा कि मानसिक विकार से ग्रसित व्यक्ति को झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। उसे मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखाकर इलाज कराना चाहिए। क्योंकि इलाज कराने से ही मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। अपर सीएमओ ने डाक्टरों से कहा कि मानसिक रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मिल रही है। मानसिक रोग के लक्षण व बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार करायें। जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम के मनोचिकित्सक डॉ उज्जवल सिंह ने नशे के विभिन्न प्रकारों एवं उसके इलाज तथा नशे की लत को छुड़ाने में काउंसलिंग किस प्रकार मददगार होती है कि विधिवत जानकारी दी।सीएचसी प्रभारी डॉ.शेष कुमार विश्वकर्मा सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि नींद न आना, तनाव, घबराहट, जीवन के प्रति निराशा, डर लगना, व्यवहार में अचानक तेजी आना आदि मानसिक रोग की देन हो सकता है।ऐसी परिस्थिति में जाँच कराकर इलाज करायें। शिविर में कुल 12 मरीजों का इलाज कर दवा वितरण किया गया।कार्यक्रम को योगिता कुशवाहा समेत आदि ने सम्बोधित किया।

बीपीएम आलोक मिश्रा द्वारा संचालन किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मनोज गोविन्द राव,सभासद आलोक गुप्ता,ओमप्रकाश साहू, रामू जायसवाल, नैदानिक मनोविज्ञानिक अमृत कुमारी एवं मनोरोग नर्स बृज किशोर ,बीसीपीएम विनय सिंह,विश्राम राव, यूपीटीयशयू निरंजन तिवारी के अलावा सीएचसी कर्मी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking