News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वर्ष 2023-24 वृक्षारोपण हेतु लक्ष्य का हुआ अंतिम निर्धारण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 15, 2023  |  4:59 PM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वर्ष 2023-24 वृक्षारोपण हेतु लक्ष्य का हुआ अंतिम निर्धारण WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि वर्ष 2023-24 पौधरोपण हेतु प्रदेश में 35.00 करोड़ पौधरोपण का अन्तिम लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष विभागवार अन्तिम लक्ष्य आवंटित किया गया था। उन्होंने बताया कि दिनांक 12.07.2023 को बैठक में वार्ता / विर्मश के उपरान्त ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग एवं नगर विकास विभाग को अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किया गया है। उक्त विभागों के अतिरिक्त अन्य विभागों को पूर्व में आवंटित लक्ष्य यथावत रहेगें।

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग शासन स्तर से 15 लाख 71 हजार लक्ष्य आवंटित है, तथा 3 लाख 29 हजार का अतिरिक्त आवंटन हुआ है, जिसके पौधरोपण हेतु 22 जुलाई, एवं 15 अगस्त हेतु अलग अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार जिला पंचायती राज विभाग को शासन द्वारा 01 लाख 60 हजार, व अतिरिक्त आवंटन 90 हजार।नगर विकास विभाग को 21हजार, व 01 लाख 79 हजार का अतिरिक्त आवंटन किया गया है।

जिलाधिकारी ने उक्त के सम्बन्ध में सभी को निर्देशित किया है कि उपरोक्त निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वर्षाकाल 2023 में पौधरोपण हेतु निर्धारित तिथि को पौधरोपण कार्य कराना सुनिश्चित करें, एवं पौधरोपण रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी, सामाजिक वानिकी, कुशीनगर के कार्यालय में उपलब्ध करायें, उपरोक्त अतिरिक्ति आवंटित लक्ष्य के पौधरोपण हेतु पौध की व्यवस्था सम्बन्धित विभाग द्वारा किया जायेगा ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking