News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: खाद्य पदार्थों में कमी पाए जाने पर 16 कारोबार कर्ताओं पर लगा अर्थ दण्ड

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2023  |  6:22 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खाद्य पदार्थों में कमी पाए जाने पर 16 कारोबार कर्ताओं पर लगा अर्थ दण्ड
  • कुल तेरह लाख पैंतीस हजार) का अर्थ दण्ड अधिरोपित किया गया

कुशीनगर। सहायक आयुक्त (खाद्य) प्रदीप कुमार राय ने बताया कि माह सितम्बर में न्यायालय, न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अपरजिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुशीनगर द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवर्तन कार्यवाही अंतर्गत संग्रहित नमूनो में, खाद्य एवं पेय पदार्थो में मिलावट, पाये जाने पर विभिन्न वादो में रू 13,35000( तेरह लाख पैंतीस हजार) का अर्थ दण्ड अधिरोपित किया गया है,।

आज की हॉट खबर- भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40...

सहायक आयुक्त (खाद्य) ने बताया कि ड्राइवर संत राज यादव पुत्र रामनाथ यादव ग्राम भुईँधर, पोस्ट बढ़िया चौक पीपीगंज गोरखपुर को बेसन लाजवाब ब्रांड में कमी पाए जाने पर रुपए 50हजार , मैन्युफैक्चर पैकेट में मुस्कान ट्रेडर्स ओमकार नगर मणिराम गोरखपुर को रुपए 4लाख 50हजार , संजय कुमार रावत पुत्र शिवजी प्रसाद तमकुही राज को नमकीन चुरी में कमी पाए जाने पर रुपए 50,हजार ।

प्रमोद यादव पुत्र रमाशंकर यादव खड्डा खुर्द पोस्ट व थाना पडरौना को भैंस के दूध में मिलावट पाए जाने पर रुपए 25हजार रविंद्र प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामाज्ञा प्रसाद बोदरवार थाना कप्तानगंज को काजू आरपी ब्रांड में कमी पाए जाने पर रुपए 70,हजार । शिवचरण यादव पुत्र राम जी यादव पोस्ट सुकरौली को भैंस के दूध में कमी पाए जाने पर रुपए 60हजार, सेलिब्रेशन बेकर्स अमित मोदनवाल पुत्र ओमप्रकाश रामलीला मैदान छुंछिया गेट पडरौना को पनीर में कमी पाए जाने पर रुपए 70हजार, रामाश्रय पुत्र सत्यनारायण सिंगापुर पोस्ट पिपराइच थाना हाटा को भैंस के दूध में कमी पाए जाने पर रुपए 80हजार,श्याम स्वीट हाउस राजन कांदु पुत्र शिव प्रसाद मछली मंडी हाटा को पनीर में कमी पाए जाने पर रुपए 60हजार, संजय कुमार, विकास कुमार, राज किशोर पुत्र ब्रह्मदेव गाजीपुर रामू टोला पोस्ट थाना तमकुहीराज को बेसन में कमी पाए जाने पर रुपए एक लाख,सुरेश यादव पुत्र स्वर्गीय कन्हैया यादव भगवानपुर पोस्ट थाना हनुमानगंज मिश्रित दूध पाए जाने पर रुपए 50 हजार,संतोष कुमार मद्धेशिया पुत्र प्रेम मद्धेशिया पूरन छपरा पोस्ट चखनी भूमिहारी पट्टी थाना नेबुआ नौरंगिया को मिल्क केक में कमी पाए जाने पर रुपए 50हजार,सूर्यनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय किशन यादव डुमरी मालवा पोस्ट सुकरौली को मिश्रित दूध पाए जाने पर रुपए 50हजार, चंद्रशेखर यादव पुत्र शिब्बन यादव अमरडीहा पोस्ट बोदरवार को मिश्रित दूध पाए जाने पर रुपए 40हजार, राजू मोदनवाल पुत्र गुलाबचंद यादव बोदरवार थाना कप्तानगंज को खोया में कमी पाए जाने पर रुपए 45हजार, मोहन यादव पुत्र लालमन यादव मेहड़ा पोस्ट कप्तानगंज को मिश्रित दूध पाए जाने पर रुपए 15हजार, गुप्ता किराना, शैलेश गुप्ता पुत्र बांकेलाल गुप्ता पिपरा बरसीवान थाना रामकोला को शुद्धा पेड़ा में कमी पाए जाने पर रुपए 70हजार का अर्थ दंड अधिरोपित किया गया है।

उन्होंने बताया कि खाद्य कारोबार कर्ताओं द्वारा समयान्तर्गत अर्थ दण्ड न जमा होने पर अर्थदण्ड की वसूली भू- राजस्व की भांति की जाय। माह सितंबर 2023 में 25 खाद्य कारोबार कर्ताओं के विरुद्ध खाद्य पदार्थ में मिलावट एवं बगैर पंजीकरण खाद्य कारोबार करने के आरोप में न्यायालय निर्णयन अधिकारी वित्त एवं राजस्व कुशीनगर में वाद दायर किया गया एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थ विक्रय के आरोप में चार खाद्य कारोबार कर्ताओं के विरुद्ध न्यायायिक न्यायालय में वाद दायर किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत
भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विद्युत करंट की चपेट…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण

हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking