कसया/कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में योगेन्द्र पटेल के मकान में फ्रिज में शार्ट सर्किट होने से आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्वजन के अनुसार गुरुवार दिन में करीब 11 बजे फ्रिज में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई, जो तेजी से पूरे घर में फैलती चली गई। आग की लपटें देखकर घर के सदस्यों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई, ग्रामीणो द्वारा दमकल विभाग का नंबर लगाया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका,करीब एक घंटे तक ग्रामीणों द्वारा घरों में लगी टंकी तथा बाल्टी से पानी डाल कर आग पर काबू पाया जा सका। योगेन्द्र के मकान में आग लगने के बाद गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आस-पड़ोस के लोग भी एहतियातन घरों से बाहर निकल आए,आग से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया, ग्राम प्रधान हरिकेश द्वारा तत्काल उप जिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल तथा विधायक प्रतिनिधि रुद प्रताप सिंह को सूचना दी गई तत्पश्चात लेखपाल गौरव सिंह ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन किया,घर में रखा फ्रीज,इंडक्शन चूल्हा,मोबाइल,डबल बेड पलंग सहित काफी सामान जल कर खाक हो गया है,
पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है,
कुशीनगर। अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही कुशीनगर पुलिस को शनिवार को एक…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद की पुलिस व्यवस्था को और…
हाटा कुशीनगर शनिवार को श्रम विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त्त टीम द्वारा जनपद…