News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अज्ञात कारणों से लगी आग पति पत्नी बुरी तरह झूलसे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 21, 2023  |  6:35 PM

714 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अज्ञात कारणों से लगी आग पति पत्नी बुरी तरह झूलसे WhatsApp
Responsive image
  • आग में झूलस कर बकरियों की मौत, एक भैस व पड़िया भी झूलसी
  • जेवरात व नगदी सहित लाखो रुपये के समान जलकर राख।

कसया/कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र के तुर्कपट्टी थाना अंतर्गत जोकवा बुजुर्ग में शंभू गोंड़ के घर शुक्रवार की भोर में लगभग 3:00 बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गयी, जिससे घर में रखा लाखो का सामान जलकर खाक हो गया । नींद में सो रहे घर के लोगो को पता तब चला जब आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया । जिसमे पति पत्नी दोनों बुरी तरह झुलस गए । आग में झूलसी मीना देवी पत्नी शंभू गोंड़ उम्र 45 वर्ष इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है । आग के आगोश में आकर बकरिया भी जलकर मर गई तो वही एक भैंस एक पड़ीया भी बुरी तरह झुलस गई । मोटरसाइकिल, 50हजार के गहने ,20 हजार नगद ,कपड़े ,ठेला आदि घर की पूरी राशन सामग्री जल कर खाक हो गई । चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया । सुबह आठ बजे के करीब सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम ने आग से हुई क्षति का आंकलन किया । कोटेदार द्वारा तात्कालिक राशन की व्यवस्था की गई । पीड़ित व्यक्ति बाजार में ठेले पर सत्तू बेचकर जीवन यापन करता है ।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार शैलेश सिंह ने कहा की पीड़ित को यथा संभव क्षति का आंकलन कर प्रशासनिक अहेतुक सहायता दिलायी जायेगी ।इस मौके पर कानूनगो नंदलाल पाठक ,लेखपाल सन्नी गुप्ता,चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल,दीवान अमरनाथ यादव,कास्टेबल आनंदी प्रसाद, ,प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र गुप्ता ,छात्र नेता सुनील आर्य ,कोटेदार संजय गौड़ ,पवन यादव ,मुन्ना गोंड़ आदि लोग मौजूद रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking