News Addaa WhatsApp Group Join करें

जटहा बाजार: अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 21, 2023  |  5:57 PM

780 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जटहा बाजार: अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित

पडरौना/कुशीनगर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के बाजूपट्टी गांव में आग लगने से 40 झोपड़िया जल गई थी। इसमें एक परिवार में आगामी दो मई को एक शादी भी होने वाली थी। इसकी जानकारी होने के बाद टीम शूरवीर की अध्यक्ष पूर्णिमा पांडेय के निर्देश पर सदस्यों ने शुक्रवार को गांव में पहुंचकर अग्निपीड़ितो ने बाल्टी, अनाज समेत अन्य खाद्य सामग्री वितरित किए। गांव में महेश की लड़की बिंदु की आने वाले 2 मई को शादी है। आगलगी में उनका सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। शूरवीर टीम के सदस्यों ने लडकी बिंदु और उसके परिवार को आर्थिक मदद समेत बेटी की विदाई में आने वाले अन्य जरूरत की सामग्री दिए। पीड़ित परिवार को आश्वासन भी दिए की अगर कोई भी जरूरत पड़ेगी तो वे लोग मदद करेंगे।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

इस दौरान नवीन पांडेय, खुर्शेद आलम,धन्नू गुप्ता, श्वेता सिंह, मनीष मद्धेशिया, सत्यम मिश्रा, रोजगार सेवक महातम चौधरी, विशुन प्रसाद समेत आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking