News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वायरिंग स्पार्किंग से टैम्पू मे लगी आग, टैम्पू जलकर खाक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 13, 2022  |  8:16 PM

939 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वायरिंग स्पार्किंग से टैम्पू मे लगी आग, टैम्पू जलकर खाक WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । स्थानीय थानाक्षेत्र कसया  के  गोपालगढ़ तिराहे के समीप एक  टैम्पू में आग लगने से टैम्पू धू -धू कर जलने लगा जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगो ने आग बुझाने का प्रयास करने लगे । मिली जानकारी के अनुसार  टैम्पू  गाड़ी मे  वायरिंग के स्पार्किंग करने से उसमे आग लग गयी जिससे वह धु धु कर जलने लगा वाहन चालक द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। परन्तु समाचार लिखे जाने तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुची थी, मौके पर मौजूद लोगो ने आग बुझाने के प्रयास मे लगे रहे l प्रेमनगर निवासी चालक संजय टैम्पू से सन पापड़ी व नमकीन लादकर बघौचघाट  मार्केट जा रहे था  कि अभी  सपहा रोड से नहर बाईपास पकड़कर गोपालग़ढ तिराहे के समीप पहुचे था  कि तभी अचानक  गाड़ी में  वायरिंग स्पार्किंग करने से टैम्पू मे आग लग गयी, जिससे गाड़ी धु धु कर जलने लगी।  ड्राइवर व उसका सहयोगी दोनो गाड़ी से निकलकर आग बुझाने की प्रयास करने लगे और अन्य लोग भी उनके सहयोग मे जूट गये l टैम्पू चालक व सहयोगी का कोई हताहत  नही हुआ। चालक द्वारा गाड़ी में आग लगने की सूचना फायरब्रिगेड को दी गयी लेकिन समाचार लिखे जाने तक  मौके पर फ़ायर बिग्रेड नहीं पंहुचा था ।

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking