कसया/कुशीनगर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एन0आई0सी0 कुशीनगर में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम/वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।
जिलाधिकारी ने ईवीएम रेंडमाइजेशन सहित रख-रखाव आदि कार्याे को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से किये जाने का निर्देश दिया। यह भी कहा गया कि आज राजनीतिक दलो की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन विधानसभा के निर्वाचन कार्य को सकुशल, शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के लिये किया गया।
विधानसभा निर्वाचन के लिए बीयू 3609 एवं सीयू 3609 जो आवश्यकता की 120 प्रतिशत एवं वीवीपैट 3910 की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। वीवीपैट की 130 प्रतिशत की व्यवस्था रखी गयी है, जिनका आज रेंडमाइजेशन जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार प्रत्याशियों द्वारा कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाना आवश्यक होगा, उन्होंने सभी पार्टी प्रतिनिधियों से कहा कि यदि किसी बूथ को लेकर किसी प्रकार की कोई चिंता हो तो अवगत कराए जाएं ताकि प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने सभी आरओ को निर्वाचन कार्य की महत्ता के दृष्टिगत अभी से सम्पूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने का भी निर्देश दिये।
इस रेंडमाइजेशन के समय अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवीदयाल वर्मा, समस्त आरओ, डीआईओ एनआईसी मनीष कुमार गुप्ता , एवं राजनीतिक दलो में भाजपा से केशवनाथ उपाध्याय, सपा से कैसर जमाल, रालोद से अल्ताफ हुसैन, कांग्रेस से संतोष श्रीवास्तव, बीएसपी से सुभाष भास्कर सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहेे।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…