साखोपार/कुशीनगर। शासन के निर्देशन पर माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को कसया तहसील क्षेत्र के सखवनिया में संचालित महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज में शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत सर्वप्रथम प्रातः ध्वजारोहण हुआ।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान और झंडा गीत का सस्वर पाठ किया गया।इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एवम् गाइड ने शिक्षकों के नेतृत्व और दिशा निर्देशन में आमजन को जागरूक करने के लिए हर घर झंडा- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी करते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष किया।जिससे पूरा गगन उक्त जयघोषों से गूंज उठा।इसके पश्चात विद्यालय में महापुरुषों, देशभक्तों और शहीदों के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई ।
इस अवसर पर बालकों ने देशभक्ति से ओत प्रोत सुंदर गीतों का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैप्टन चंद्र भूषण सिंह,अमर बहादुर, बलवंत कुमार सिंह,नवनाथ दुबे, दिवाकर राव ,महेश मिश्र,शिव कुमार पांडे, अंशुमान पांडेय,आनंद श्रीवास्तव, शिक्षक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, रामनिवास प्रसाद,गोरख यादव, राजेंद्र यादव,रामप्रीत प्रसाद, राघवेंद्र सिंह,राज नारायण सिंह, शाकिर अली,भोलानाथ,ईशा खां, सरोज कांत मिश्र,मंशा सिंह, आंचल मल्ल,सरिता विश्वकर्मा, दुर्गेश पाल सिंह,ओम प्रकाश गुप्ता,मनोज कुमार,पंकज श्रीवास्तव,पूनम मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, लिपिक,कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…