News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कटान रोकने का स्थाई समाधान करने में बिफल है बाढ़ खण्ड – मदनगोविन्द राव, पूर्व विधायक रामकोला

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 25, 2021  |  7:01 PM

690 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कटान रोकने का स्थाई समाधान करने में बिफल है बाढ़ खण्ड – मदनगोविन्द राव, पूर्व विधायक रामकोला WhatsApp
Responsive image
  • महदेवा गांव में कटानरोधी कार्य में धन का बंदरबांट का लगाया आरोप
  • बम्बूक्रेट में केले के पत्तियों को डालकर हो रहा बचाव कार्य
  • महदेवा गांव को बचाने के लिए पूर्व विधायक ने जलशक्ति मंत्री को लिखा पत्र

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ नेता व भाजपा के पूर्व विधायक मदनगोविन्द राव ने खड्डा इलाके के नदी तट पर बसे महदेवा गांव के कटान स्थल और भैंसहा के ठोकर नं.3 पर बंधे व नोज का स्थलीय दौरा कर महदेवा गांव के अस्तित्व को समाप्त करने को आतुर गण्डक नदी के कटान को समुचित प्रवन्धन कर रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा. महेन्द्र सिंह को पत्र लिखकर समाधान व कार्रवाई करने की मांग की है।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

पूर्व विधायक मदनगोविन्द राव ने जल शक्ति मंत्री को लिखे पत्र में खड्डा इलाके के भैंसहा घाट के ठोकर नं. 3 पर बन्धे के नोज धंसने व बाढ़ व सिंचाई विभाग के तमाम प्रयास के बाद भी महिनों से कटान कर रही गण्डक नदी गांव के अस्तित्व को ही समाप्त कर देगी क्योंकि रिहायशी मकानों से चन्द कदम की दूरी पर ही कटान हो रही है। बाढ़ खण्ड के कटानरोधी कार्य बम्बू क्रेट व बोरियों में मिट्टी डालकर कटान रोकने की कोशिश नाकाफी व धन का बन्दरबांट है। उन्होंने मंत्री से समुचित समाधान की मांग करते हुए महदेवा गांव के अस्तित्व को बचाने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking