News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: निर्वाण सेवा संस्थान द्वारा मुसहर परिवारों में खाद्यान्न वितरित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 14, 2022  |  5:07 PM

708 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निर्वाण सेवा संस्थान द्वारा मुसहर परिवारों में खाद्यान्न वितरित WhatsApp
Responsive image

मल्लूडीह/कुशीनगर। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में व स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संघ्या पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत वार्ड नम्बर 2 मां कोटेश्वरी नगर (करमैनी प्रेमवलिया) स्थित मुसहर बस्ती में 50 परिवारों को निर्वाण सेवा संस्थान कुशीनगर द्वारा प्रोटीन युक्त खाद्यान्न वितरित किया गया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

संस्थान के अध्यक्ष व मुम्बई हाईकोर्ट के अधिवक्ता विजेंद्र कुमार राय के निर्देश पर चल रही गरीब परिवारों को मदद पहुंचाने के क्रम में करमैनी के मुसहर परिवारों को प्रोटीन युक्त खाद्य व आवश्यक सामग्री वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद ईश्वर की सेवा है। संस्था सचिव पवन कुमार शर्मा ने कहा कि संस्था शिक्षा प्रसार, पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण, बेरोजगारों को रोजगार, सांस्कृतिक उत्थान सहित कई विषयों पर कार्य कर रही है। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार हृदया नन्द शर्मा ने किया। कार्यक्रम की रूप रेखा संस्था के सदस्य राकेश कुमार के द्वारा किया गया था । इस दौरान संतोष साहनी ने इस मौके पर कहा की संस्था के चेयरमैन विजेंद्र कुमार राय निर्वाण सेवा संस्थान के माध्यम से गरीबों की सेवा के लिए संकल्पित है ।

इस मौके पर पत्रकार मो. असलम, पत्रकार रामाश्रय कनौजिया, कमलेश गुप्ता, प्रवीण उर्फ पिंटू यादव, जितेंद्र कुशवाहा, चन्दन , हरिंद्र, कुंअर आदि ने खाद्य सामग्री वितरण में सहयोग किये ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking