News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स कार्यक्रम में हुई खाद्य पदार्थों की जांच

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 4, 2022  |  7:31 PM

321 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स कार्यक्रम में हुई खाद्य पदार्थों की जांच

कुशीनगर। सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद कुशीनगर के तत्वाधान में फूड सेफ्टी ऑन व्हील जो खाद्य पदार्थों की जाँच की समस्त सुविधाओं से युक्त चल प्रयोगशाला है जिसका जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 01अगस्त से दिनांक 06 अगस्त तक निर्धारित किया गया है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

04 अगस्त को फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के मध्य खाद्य नमूनों की जाँच करते हुए खाद्य पदार्थों के मिलावट के प्रति जागरूक किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित हाईजीन, सैनीटेशन, पैक्टड खाद्य पदार्थों में लेबलिंग से संबन्धित सूचनाओं की जानकारी न्यूट्रीशियन व फोर्टीफिकेशन सम्बन्धित जानकारी खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को दी जा रही है। फूड सेफ्टी ऑन व्हील के द्वारा मेहदीगंज, स्टेशन रोड रामकोला, एवं लक्ष्मीगंज गेट व बभनौली मे फूड सेफ्टी ऑन व्हील द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बर्फी, छेना मिठाई, सोनपापडी, रसगुल्ला, लड्डू,काजू बर्फी आदि मिठाइयों, बेसन मसालों सरसों का तेल, दाल नमकीन, दही, पनीर, व चटनी के कुल 64 नमूनो की जॉच मौके पर आम जनमानस के सामने की गई।

उक्त नमूनों के जॉच में कुल 54 खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप पाये गये, तथा 10 नमूने मानको के अनुरूप नही पाये गये। मानको के अनुरूप नही पाये गये नमूनों से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं को उक्त पायी गयी कमियों को दूर करने हेतु जागरूक किया गया एवं भविष्य में मानकों के अनुरूप ही खाद्य पदार्थों का कारोबार करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त फूड सेफ्टी ऑन व्हील मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार कन्नौजिया, व श्री सतीश कुमार एवं श्री पवन कुमार गोंड उपस्थित रहे साथ ही मल्टी सोर्स वेजिटेवुल ऑयल एवं इडिबिल वेजिटेवुल ऑयल के सम्बन्ध में दिनांक 01.08.2022 से 14.08.2022 तक चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 04.08.2022 को सेवरही बाजार से खाद्य तेल की जाँच के दौरान दो एडिबिज वेजिटेवुल ऑयल का सर्विलांस नमूना संग्रहीत किया गया एवं खाद्य तेल से सम्बन्धित अभियान दिनांक 14.08.2022 तक चलेगा। सहायक आयुक्त (खाद्य) – II ने बताया कि उक्त फूड सेफ्टी ऑन व्हील दिनांक 06.08.2022 तक जनपद में कार्यरत रहेगी।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking