News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: खाद्य पदार्थ के नमूने लेकर भेजें गये जाँच में

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 3, 2023  |  8:11 PM

360 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खाद्य पदार्थ के नमूने लेकर भेजें गये जाँच में

कुशीनगर।सहायक आयुक्त खाद्य-।। अंजनी कुमार ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ व जिलाधिकारी, कुशीनगर के आदेश के अनुपालन में होली पर्व के अवसर पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत उपजिलाधिकारी तहसील-तमकुहीराज के निर्देशन में आज दिनांक 03.03.2023 को तमकुहीराज क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर खाद्य कारोबारकर्ताओं के दुकानों एवं निर्माण स्थलों की जॉच की गई।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

उन्हे परिसर को स्वच्छ रखने, खाद्य पदार्थो ढ़ककर विक्रय हेतु प्रदर्शित करने व विशुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने के निर्देश दिए गए। मौके पर मिलावट की आंशका के आधार पर विनय चौरसिया समउर बाजार के दुकान से धनिया साबुत,संजय रावत तमकुहीराज नमकीन चुरी,किशन जायसवाल के कारखाने तमकुहीराज से पनीर,अभिमन्यू किराना स्टोर अन्हारी बारी से चिप्स,जमाल अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी एन.एच.-28 हरी टोला काली मंदिर हाटा पाश्चूराइज्ड बफैलो मिल्क (आन्नदा सुप्रिम मिल्क)के नमूने लिए गये l

सहायक आयुक्त(खाद्य)-II द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जॉच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, शपंकज कुमार कन्नौजिया, सतीश कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार गोंड, अमित कुमार राना, सम्मिलित थे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking