News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शहीद दिवस पर अनवरत 17वें वर्ष दीपदान का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 30, 2023  |  6:38 PM

479 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शहीद दिवस पर अनवरत 17वें वर्ष दीपदान का हुआ आयोजन
  • गांधी जी का जीवन संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणादाई – दया शंकर तिवारी

कसया/कुशीनगर। शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को सांध्य काल नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा शहीद स्मारक पार्क, कसया स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं शहीद स्मारक स्तंभ पर अनवरत 17वें वर्ष दीपदान कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रपिता गांधीजी सहित सभी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस दौरान उपस्थित सभी ने बापू की प्रतिमा व शहीद स्मारक पर दीपदान कर पुष्पांजलि भेंट किया और जय हिंद, भारत माता की जय, वंदे मातरम, राष्ट्र सपूत अमर रहें के जय घोष से संपूर्ण परिसर गूंज उठा।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

कार्यक्रम का समापन 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि एवं राष्ट्रगान से हुआ। नगर के गांधी चौक स्थित गांधी जी प्रतिमा, गोला बाजार स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा और रामकोला रोड स्थित शहीद अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा के समक्ष भी दीपदान हुआ।कार्यक्रम बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर दया शंकर तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। डॉक्टर तिवारी ने कहा कि गांधी जी ने जो सत्य, अहिंसा एवं त्याग का सूत्र दिया उसे अपने सम्पूर्ण जीवन में उतारा। उन्होंने मात्र स्वत्रंता प्राप्ति का ही संकल्प नही लिया था बल्कि समाज के सबसे निचले वर्ग के उत्थान के साथ साथ समाज से अनेक दुर्गुणों को समाप्त करने का संकल्प भी लिया।उन्होंने चम्पारण दौरे के समय एक फटे कपड़े वाली महिला को देखकर द्रवित होते हुए सम्पूर्ण जीवन मात्र आधी धोती पहनना पसन्द किया। गांधी जी का जीवन केवल भारत के लिए नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रेरणादायी है। नाथूराम गोडसे द्वारा की गयी उनकी हत्या सम्पूर्ण मानवता की हत्या थी। उनकी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि उनके द्वारा दिए गए संदेश को अपने जीवन में उतारना है। कार्यक्रम का संचालन संस्था उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, उपस्थित जनों का स्वागत प्रकाम्य चतुर्वेदी व आभार अभिषेक श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर सुरेश गुप्ता, डाक्टर अनिल सोनी, राम बचन मद्देशिया, राजन कुमार, सत्येंद्र राव, रमेश प्रसाद, आशुतोष चतुर्वेदी, देवानंद मिश्र, उमेश गुप्ता, प्रज्ञान चतुर्वेदी, अशोक दुबे, नागेंद्र तिवारी, ममता कश्यप, सचिव डॉक्टर हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking