News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: केंद्र सरकार के 9 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर मिडिया से मुख़ातिब हुए झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 5, 2023  |  9:27 PM

213 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: केंद्र सरकार के 9 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर मिडिया से मुख़ातिब हुए झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री WhatsApp
Responsive image
  • मोदी कार्यकाल में भारत और भारतीयों का पूरी दुनिया में हो रहा नाम -रघुवर दास

कसया/कुशीनगर । भारत और भारतीयों का प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में पूरी दुनिया में नाम हो रहा है l मोदी के 9वर्ष के कार्यकाल के अंदर स्वास्थ्य सुविधा, बिजली व्यवस्था, रसोई गैस समेत तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं घर -घर पहुंचाई गयी l अब नए भारत का निर्माण हो रहा है l कोरोना काल में जहाँ अमेरिका व चाइना जैसे देशो की अर्थ व्यवस्था चरमरा गयी थी, वही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व  में  भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरह स्थिर रहा l प्रधानमंत्री ने जनहित व राष्ट्र हित में काम करके देश की जनता के साथ -साथ विदेशो में भी लोकप्रिय है l प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में राममंदिर का निर्माण हुआ ही जल, थल, नभ सभी क्षेत्रो में देश को मजबूत बनाया है l

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

उक्त बाते झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्र सरकार के 9वर्ष कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर कुशीनगर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कहींl पूर्व मुख्यमंत्री श्री दास ने आगे कहा कि पहले का भारत जैसा अब भारत नही रहा l आज का भारत दुश्मन को उनके घर में घुस क़र मारता है l पत्रकारों द्वारा बढ़ती महंगाई पर सवाल का जवाब देते हुए श्री पूर्व मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि कोरोना काल में सभी देशो की हालत विगड़ गयी थी, जिसका असर भारत पर भी हुआ, लेकिन फ़िर भी मोदी ने देश के सभी लोगो का ख्याल करते हुए मुफ्त टीकाकरण, राशन, स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तत्पर्ता के साथ दिया, जिस पर  पूरा विश्व कायल हुआ l पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा, बसपा व कांग्रेर को परिवार वादी पार्टी बताते हुए कहा ये  देश में नकारात्मकता का कार्य करते हैं l लेकिन अब देश में केवल विकास बहेगा l विपक्ष के आरोप कि  सरकार  द्वारा  संवैधानिक अधिकारों पर प्रहार के सवाल पर कहा कि  नरेंद्र मोदी सरकार ने नेहरू के पाप 370,35 को धोकर साफ किया l आज गरीब के लिए सौ रुपया चलता हैं तो सौ रूपये पहुँचता है, जबकि कांग्रेस  की सरकार  में सौ रुपया चलता था, तो गरीब के पास दस रुपया पहुँचता थाl अन्य राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के  सवाल पर कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जमीन आसमान का अंतर है l लोकसभा चुनाव में जनता देखती है कि किसके हाथ में देश सुरक्षित है, उसी को चुनती है l पहलवान लड़कियों के प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून अपना काम क़र रहा है l संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में 175 देश भी मोदी नेतृत्व का कायल हो गया  l जाते -जाते पूर्व मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का पवित्र तथागत बुद्ध स्थली  कुशीनगर  पर विशेष नजर रहता है  l

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सतीश चंद्र शर्मा जिला प्रभारी मंत्री,कृष्णा लाल पवार राज्यसभा सांसद, देवेंद्र यादव पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, सांसद विजय दुबे, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड,हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय,कुशीनगर  विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, जिला उपाध्यक्ष  उमेश सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपालिका परिषद कुशीनगर राकेश कुमार जायसवाल,मण्डल अध्यक्ष कसया नगर अनिल प्रताप राव, देहात मण्डल अध्यक्ष रमायन कुशवाहा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष टेकुआटार दिनेश जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह, रविशंकर सिंह, विनोद गुप्ता, रत्नेश श्रीवास्तव, संतोष सिंह आदि सहित भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking