News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक ने पौधा रोपण कर जन्मोत्सव मनाया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 15, 2022  |  4:05 PM

489 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक ने पौधा रोपण कर जन्मोत्सव मनाया

कसया/कुशीनगर। पर्यावरण सेवा संस्थान नई दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में पंडित सुभाष प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक ने जन्मदिन के अवसर पर श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया के परिसर में पौधरोपण किया एवं कहा कि भौतिकता की चकाचौंध में हम सब प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं ऐसी स्थिति में नयी दिशा द्वारा जन्मदिन पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर पौधरोपण कराना बहुत ही सराहनीय कार्य है और इसका सकारात्मक प्रभाव हम सबको भविष्य में दिखाई देगा। आपने नयी दिशा के सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए संस्थान परिवार को आर्थिक सहयोग भी किया।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

इस अवसर पर पुजारी देवनारायण शरण, शुकदेव प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय भठही खुर्द के प्रबंधक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, उदभव त्रिपाठी, माधव त्रिपाठी, मलिकार्जुन त्रिपाठी, विश्वामित्र त्रिपाठी, विजय कुमार पांडेय, ब्रजभूषण द्विवेदी, रामेश्वर तिवारी, सचिन पांडेय, संजय राव, उत्तम शुक्ल, अमित शुक्ल, प्रकाम्य चतुर्वेदी, आशुतोष चतुर्वेदी, कार्तिकेय तिवारी, नीलेश तिवारी, अरविंद पांडेय, प्रमोद पांडेय, अमरचंद हिंदुस्तानी, मनीष मिश्र टिंकू, राहुल यादव, अरुण मणि त्रिपाठी नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking