कुशीनगर। रामकोला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रामानन्द वोद्ध ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट के आरोप में दो लोगों के विरूद्ध अहिरौली बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक ने अपने तहरीर में कहा है कि सन् 2017 में रामकोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुना गया था। विधायक बनने के बाद से ही रूद्रप्रकाश सिंह निवासी सेखपुरवा थाना कप्तानगंज व अनूप चौधरी निवासी पगार छपरा थाना रामकोला ने वाट्सएप व फेसबुक पर कई बार अमर्यादित पोस्ट किया है। जिससे प्रार्थी की छवि प्रभावित होती रहती है।
पूर्व विधायक के तहरीर पर आरोपियोँ के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। जिसके विवेचना की जिम्मेदारी पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया के जिम्मे है।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…