News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती, सुनी गयी मन की बात

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 25, 2022  |  3:24 PM

431 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती, सुनी गयी मन की बात
  • देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है-रमेश सिंह

कसया/कुशीनगर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन वृत सभी के लिए प्रेरणा का श्रोत है। उनके बताए रास्तों पर चलकर देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कार्य करना चाहिए। उक्त बात भाजपा के जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कही। जिला प्रभारी रविवार को कसया के रामजानकी धर्मशाला में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के उपरांत हुए अटल जयंती समारोह में कही।

आपके लिए और..- हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही...

उन्होंने कहा कि अटल जी ने जीवन पर्यंत मूल्यों व आदर्शों की राजनीति की। देश उन मूल्यों व आदर्शों पर चल रहा है। हम सभी को अनुसरण करना चाहिए। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अमृता सिंह राठौर ने कहा कि अटल जी राजनीति के नही बल्कि राजनीति के आदर्शों व मूल्यों के साधक थे। वह बेहतर प्रशासक के साथ उत्कृष्ठ कवि के रूप में जाने गए। उनका ऋषियों जैसा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। इसके पूर्व अटल जी के चित्र पर पुष्पार्चन व श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम को जिला महामंत्री सन्तोषदत्त राय,ब्लाक प्रमुख सुधीर राव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पांडेय ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महिला मोर्चा नेत्री रेखा देवी ने अतिथियों को अंग वस्त्र, श्रीमद्भागवत गीता व बुके भेंट कर स्वागत किया।

मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि दान कर्ता एडवोकेट विनोद श्रीवास्तव का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुमित त्रिपाठी, ओमप्रकाश जायसवाल,  राकेश गिरि, राकेश जायसवाल, पूर्व सभासद राजेश मद्धेशिया, रिंकू पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, संजय मद्धेशिया, बृजेश मद्धेशिया, अनिता, सुनीता जायसवाल,राजेश पांडेय, बबिता, प्रेम जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, विशाल गुप्ता, निशा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे। क्षेत्र के अनेक बूथों पर भी यह कार्यक्रम आयोजित हुए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल

कुशीनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा…

क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश
क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश

हाटा कुशीनगर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कसया अजय कुमार सिंह ने हाटा कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण…

हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग
हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चर्तुभुज एक बार फिर चर्चाओं के…

चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking