News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजमंगल पांडेय की मनाई गयी जयंती! लोगो ने कहा पूर्वांचल के मसीहा थे स्व. राजमंगल पांडेय

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 22, 2023  |  5:31 PM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजमंगल पांडेय की मनाई गयी जयंती! लोगो ने कहा पूर्वांचल के मसीहा थे स्व. राजमंगल पांडेय

कसया/कुशीनगर । पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री स्व. राजमंगल पाण्डेय की 20 वीं पुण्यतिथि समाधि स्थल सपहां पर शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री पंडित राजमंगल पांडेय की 30 वीं पुण्य तिथि पर बुधवार को लोगों ने उन्हें स्मरण किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व को अनुकरणीय बताया। लोग बोले की स्व.पांडेय के रास्तों पर चलकर ही देश व समाज का भला किया जा सकता है।

कसया के मंगल चौक पर स्थित स्व.मंत्री के पुत्र पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय की अगुवाई में लोग एकत्र हुए। माल्यार्पण व पुष्पांजलि के बाद खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा की स्व.पांडेय ने जीवन भर मूल्यों व शुचिता की राजनीति की और सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया। पूर्व व वर्तमान समय की राजनीति में ऐसा व्यक्तित्व देखने को नहीं मिलता।

विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा की स्व. पांडेय और उनके परिवार का पूरा जीवन समाज के विकास व कल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने पूर्वांचल के हजारों लोगों को रोजगार प्रदान किया। आज भी लोग इस बात को याद रखे हैं, यह बहुत बड़ी बात है।

पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की उनके पिता एक न्यायप्रिय व्यक्तित्व के साथ श्रेष्ठ प्रशासक थे। तत्कालीन देवरिया और कुशीनगर जिला के नागरिकों के सम्मान की रक्षा के साथ 30 हजार परिवारों के आजीविका की व्यवस्था की जिस कारण आज लाखों लोग प्रतिष्ठित जीवन जी रहे हैं। इस अवसर पर चिकित्सक डा.ज्ञान प्रकाश राय, एडवोकेट प्रभुनाथ मिश्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, पूर्व कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष लल्लन मिश्र,पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता अग्निवेश मणि, सतीश मणि त्रिपाठी, विजय शुक्ला,भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, वशिष्ठ पाठक,ओम प्रकाश पांडेय, प्रियेश पाठक, विशाल गुप्ता, गौतम तिवारी, अशोक मिश्र, शक्ति राव चंदेल,समीर त्रिपाठी, मंटू मिश्र, सदाशिव मणि त्रिपाठी, भूषण मिश्र, संतोष जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking