News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में चार को जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 7, 2023  |  7:28 PM

72 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में चार को जेल WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गाँव के पिपरिया टोला में रविवार की रात्रि में अराजक तत्वों ने गांव में स्थापित अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। धार्मिक सद्भाव को देखते हुए सीओ संदीप वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

हनुमानगंज पुलिस ने तत्परता बरतते हुए शंभू भारती की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध धार्मिक सद्भाव खराब करने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने छानबीन शुरू किया तो चार युवको का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने अरूणेश तिवारी, पवन यादव, शैलेष गौतम निवासी जिन्दा छपरा थाना हनुमानगंज व जितेन्द्र सिंह निवासी कस्बा खड्डा को गिरफ्तार कर लिया। दर्ज मुकदमे में वैधानिक व्यवस्था के तहत चारो को बुधवार को एसडीएम खड्डा भावना सिंह के कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां कोर्ट ने चारो की जमानत अर्जी खारिज कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज रामसहाय चौहान का कहना है कि मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोप मे चार लोगो को गिरफ्तार किया गया है। चारो को धारा शांति भंग मे चालान किया गया है, चारों को जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking