हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बुद्ववार रात आठ बजे के लगभग उपनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास चार वर्षीय लडका रोते हुए मिला, दुकानदार ने पुलिस को सौपा, पुलिस ने परिजनों को तलाश कर बच्चों को सौपा।
बुद्ववार को देरशाम उपनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रोते हुए एक चार वर्षीय लडका रोते हुए आ जा रहा था।वही बगल में मदन चौरसिया वर्फी वाले ने देखा नाम पता पुछा तो बच्चा रोने के सिवा कुछ बोल नहीं था। दुकानदार मदन चौरसिया ने बच्चे को कोतवाली पुलिस को सौप दिया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने तत्काल पुलिस व होमगार्डों को नगर में बच्चे के परिजनों को ढुढने भेज दिया। पुलिस दल नगर में भ्रमण कर परिजनो के तलाश में जुट गये।कुछ समय बाद परिजन रोते बिलखते मिल गये,जिंहे थाने लाकर बच्चे को परिजनों को सौप दिया। परिजनों ने दुकानदार मदन चौरसिया व पुलिस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया।इस दौरान दिवान बिजय कुमार मिश्र,बरिष्ठ उपनिरीक्षक भिक्खू राय, उपनिरीक्षक सदानंद यादव,हेका कमलेश यादव,चंदन भारती आदि अंय मौजूद रहे।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…