News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण “शक्ति दीदी अभियान” हुआ शुभारम्भ, बेटियों के अधिकार और नारी शक्ति का दिया संदेश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 14, 2023  |  11:24 AM

93 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण “शक्ति दीदी अभियान” हुआ शुभारम्भ, बेटियों के अधिकार और नारी शक्ति का दिया संदेश

कुशीनगर। मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण “शक्ति दीदी अभियान” का आरंभ शनिवार सुबह जिले के थाना रविन्द्रनगर धूस से हुआ। रविन्द्रनगर धूस पर रंग-बिरंगे गुब्बारों से सुसज्जित वाहनों पर महिला पुलिसकर्मी बेटियाें और महिलाओं में जागरूकता का संदेश रैली के माध्यम से देने के लिए तैयार थीं। जिसका शुभारम्भ सासंद विजय कुमार दूबे, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के माध्यम से नारी शक्ति का संदेश देना है। बेटियों काे उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। रैली के द्वारा संदेश वाहक का हिस्सा बनने वाली महिला पुलिसकर्मियों में उत्साह था।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

आपको बता दे, मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान (शक्ति दीदी) के तहत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों, समस्त थानों पर गठित महिला सुऱक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कालेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए शक्ति दीदी के रुप में महिलाओं/बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सक्त बनाने का प्रयास किया जायेगा। शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जायेगा । महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाने का प्रयत्न किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक के संबोधन के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

  • महिलाओं के समस्याओं की सुनवाई के हेतु जनपद के प्रत्येक थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जिसमें महिलाओं की समस्या महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सुनी जाती है।
  • महिलाओं की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है। तथा शिकायतों के निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है।
  • शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण बीट पुलिस अधिकारी के द्वारा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रुप से किया जाता है।
  • महिला पुलिस कर्मियों की थानों के बीटों पर नियुक्ति की गयी है ताकि महिला पुलिसकर्मी थाना पुलिसिंग के अन्य क्षेत्रों में भी अपनी सहभागिता बनाये रखे।

इसके अतिरिक्त एसपी ने अपने संबोधन में उपस्थित महिलाओं/छात्राओं को बताया कि महिलाओं/बालिकाओं को कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/महिला सुरक्षा विशेष दल व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए, आप की वार्ता को सार्वजनिक नहीं किया जाता है। सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा/ सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण जाता है। इसके साथ ही मौजूद छात्राओं/महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी) अभियान के पैम्फलेट्स वितरित कर यू0पी0 पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बर तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी छात्राओं/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा छात्राओं/महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक/जनप्रतिनिधीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking