कसया/कुशीनगर। पड़रौना रोड स्थित कुशीनगर हेल्थ केयर सेंटर तथा निर्वाण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्सकों ने 88 मरीजों की जांचकर सलाह व दवा वितरित किया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने फीता काट कर किया। मुख्यअतिथि श्री त्रिपाठी ने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बहुत ही नेक और सराहनीय है। इस तरह के आयोजनों में सहयोग व जागरूकता होनी चाहिए।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की आम जन के स्वास्थ्य को लेकर चल रही योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाय और लोगों को गोल्डन कार्ड व सुबिधाओं की जानकारी दी जाय। संस्था अध्यक्ष विजेंद्र राय ने बताया की जनहित में ऐसे कार्यक्रम आगे भी क्रमशः चलते रहेंगे।
संस्था के विश्वनाथ गुप्ता , संतोष साहनी तथा पीयूष पांडेय ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा हृदया नंद शर्मा और पवन कुमार शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों तथा डॉक्टरो को सम्मनित किया। चिकित्सक डॉ मोहम्मद अनवर तथा डॉ जाफर खान ने विभिन्न रोगों के मरीजों की जांचकर सलाह दी। फार्मासिस्ट रियाज अहमद, दीपेश भारती ने ब्लड प्रेशर, सुगर, टेम्परेचर, ऑक्सीजन लेबल आदि की जांचकर दवा वितरित किया।
इस दौरान एडवोकेट ओम प्रकाश पांडेय , मोहम्मद हारून, नासिर अंसारी , जावेद कुरैशी, पूर्व लेखपाल राधाचरण , वाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…