कसया/कुशीनगर। रोटरी व सिटी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल व सिनर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर एंड रिसर्च के सहयोग से रविवार, 24 जुलाई को कसया स्थित रोडवेज बस स्टैंड परिसर में सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। रोटरी की बैठक में कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन राजीव जायसवाल लक्ष्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में गोरखपुर, लखनऊ एवं दिल्ली 10 प्रतिष्ठित चिकित्सक शामिल हो रहे हैं। जिसमें जिसमें बालरोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, उदर रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ, यूरोलॉजी, जनरल फिजीशियन, मुख रोग विशेषज्ञ एवं गंभीर रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. ए.के मल्ल, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ आलोक तिवारी, डॉ रविकेश कुमार द्विवेदी, डॉ विशाल त्रिपाठी, डॉ अंजली जैन, डॉ गौरव पोपली, डॉ रितेश कुमार सिंह, डॉ अनामिका शुक्ला एवं डॉ सौरभ मिश्रा द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श देकर उनका ईलाज किया जाएगा। मरीजों को रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा निःशुल्क आवश्यक दवाईयाँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में ईसीजी, बीपी, शुगर इत्यादि के टेस्ट की भी निःशुल्क सुविधा होगी।
रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान एवं सचिव वाहिद अली ने नगर वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं। इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष अंजली खरवार, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, सह सचिव अरूण कुमार वर्मा, सह कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, सह कोषाध्यक्ष डॉ जे के पटेल, निदेशक एवं कार्यक्रम संयोजक राजीव जायसवाल लक्ष्य, निदेशक अंकित गर्ग, निदेशक अंकुर तुलस्यान, निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी, पौधारोपण संयोजक डॉ पवन खरवार, गौरव मद्धेशिया, डॉ नदीम वारसी, मो०किताबुद्दीन अंसारी, सदरे आलम, फैयाज खान, महेंद्र तिवारी, इम्तियाज आलम, गयासुद्दीन अली, विशाल शर्मा, डॉ अब्दुल कलाम आजाद, गोपी चंद कसौधन, डॉ मुकेश यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी, राजीव गुप्ता, अश्विनी जायसवाल, शम्भू कुशवाहा, हसमुद्दीन अंसारी, अनादिश श्रीवास्तव एवं गिरिजेश मद्धेशिया शामिल रहे।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…