राज पाठक/न्यूज अड्डा
कुशीनगर (न्यूज अड्ड़ा) । विजय सुधा कालेज ऑफ फार्मेसी के प्रबंधक शिवानन्द चौधरी जी द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस के स्वर्णिम अवसर पर नगर पंचायत कपिलवस्तु के विभिन्न ग्राम सभा जैसे भावपुर , मोहनाजोत, म्हदेइय्या , पोखरभिंडा, परसा, वभनी , विहारिपुर, मोहनपुर ,बशारतपुर के ग्रामीणों के लिए निःशुल्क एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कई गाँवो से आये सैकड़ो मरीजो का इलाज कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गयी। कार्यक्रम के आयोजक प्रबन्धक शिवानन्द चौधरी जी का कहना था कि चिकित्सा के माध्यम से लोगो की सेवा करना एक पुनीत कार्य है।
कालेज के प्रिंसिपल डॉ के के गुप्ता का कहना था कि गरीब इलाके में चिकित्सा के माध्यम से लोगो की सेवा करना एक पुनीत कार्य है। हम लोगो के द्वारा इस तरह का आयोजन आगे भी जारी रखा जायेगा। इस दौरान चैयरमैन डॉ एस एन चौधरी, एम डी विवेकानंद चौधरी प्रबन्धक शिवानन्द चौधरी , प्रिंसिपल डॉ के के गुप्ता , प्रवक्ता अमित सिंह, विवेकानंद , मंजू कुशवाहा, प्रतिभा गुप्ता एवम छात्र राम करन, अरविंद चौधरी, रन्जीता जायसवाल, किरन चौहान, पारवती चौरसिया, ममता कसौधन, सुमित्रा चौधरी, तनू मोदनवाल, अनीता पटेल, अजीत, सगीर, सेराजुल हक, रमेशचन्द्, आशीष, दिनकर चौधरी, शाहिद, कोमल चौरसिया, पुष्पा जायसवाल, जेबा तमाम लोग मौजूद रहे।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…