News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: निशुल्क स्मार्टफोन वितरण व सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 20, 2023  |  4:21 PM

418 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निशुल्क स्मार्टफोन वितरण व सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न

कसया/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत बीएन आईटीआई कॉलेज संस्था द्वारा शुक्रवार को निशुल्क स्मार्टफोन वितरण व जनप्रतिनिधियों सम्मान समारोह मनाया गया। इसमें कालेज के मेधावी छात्र छात्राओं को निशुल्क इस्मार्ट फोन और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आज की हॉट खबर- तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

मुख्य अतिथि भाजपा नेता मैनेजर गुप्ता ने कहा कि सफलता एक दिन का परिणाम नहीं होता है हर छात्र को अपने जीवन में अभ्यास करने की जरूरत है। अगर निरंतर प्रयास करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति अभ्यासरत रहना चाहिए। जीवन में सफलता कठिन परिश्रम से मिलता है।कार्यक्रम को संबोधन प्रबंधक बिंदेश्वर शुक्ल, प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन राय गिरजेश मिश्रा रामवृक्ष गिरी सुदामा मिश्रा, रविंदर यादव ,ऋषिकेश शर्मा, अभय सिंह, आदि ने किया।

इसके बाद कॉलेज के रवि कुमार पीयूष तिवारी राजकुमार राजभर और अजय यादव समेत 19 मेधावी छात्राओं को निशुल्क स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बिजेंदर यादव ने किया।

इस दौरान स्कूल के प्रबंधक बीके शुक्ला ग्राम प्रधान मैनेजर गुप्ता, रामवृक्ष गिरी, सुदामा मिश्रा ,आमोद पांडे ,रविंद्र तिवारी, रविंद्र यादव ,अभय सिंह, बनारसी शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, वांछित गिरफ्तार 
लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, वांछित गिरफ्तार 

हाटा कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिध्दार्थ…

ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking