कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। शुक्रवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्यारेलाल ने जनपद के समस्त सम्मानित कृषकों को अवगत कराया है कि कृषि निदेशालय एवं उप कृषि निदेशक के द्वारा कृषकों के क्रय किए गए कीटनाशी रसायन का निशुल्क परीक्षण किए जाने के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। गुणवत्ता नियंत्रण के कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2021 -22 हेतु जनपद के दो कृषक नमूनों के परीक्षण का लक्ष्य निर्धारित है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने जनपद के समस्त कृषक बंधुओं से अपील किया है की गुणवत्ता युक्त कृषि रक्षा रसायन सभी को उपलब्ध हो सके इसे एक कृषक द्वारा क्रय किये गए कृषि रक्षा रसायन के दो नमूनों का परीक्षण हेतु प्रदेश में स्थापित कीटनाशी गुणनियंत्रण प्रयोगशाला को अपने स्तर से जांच हेतु प्रेषित कर सकते हैं। प्रयोगशाला का नाम है
उर्वरक एवं कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला वाराणसी/मेरठ/आलमबाग(लखनऊ)।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…