News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन; हमें राष्ट्र प्रथम की अवधारणा को जीना चाहिए- सीबी सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 17, 2022  |  8:45 PM

643 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन; हमें राष्ट्र प्रथम की अवधारणा को जीना चाहिए- सीबी सिंह WhatsApp
Responsive image

साखोपार/कुशीनगर।शासन के निर्देशन पर माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में दिनांक 11 अगस्त से 17 अगस्त तक आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को समापन दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया में शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत सर्वप्रथम प्रातः ध्वजारोहण हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान और झंडा गीत का सस्वर पाठ किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंद्रभूषण सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन पर विशेष प्रकाश डाला।उन्होंने सभी को आह्वान किया कि हमें राष्ट्र प्रथम की अवधारणा को जीना चाहिए। इसके उपरांत सात दिनों तक संपूर्ण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र – छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया।एन सी सी तथा स्काउट एवं गाइड्स को भी इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का संचालन नवनाथ दुबे ने किया।

आपके लिए और..- ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का...

इस दौरान प्रधानाचार्य कैप्टन चंद्र भूषण सिंह, अमर बहादुर,बलवंत कुमार सिंह,दिवाकर राव,महेश मिश्र, दीपक कुमार,देवकरण सिंह, शिव कुमार पांडेय,अंशुमान पांडेय, आनंद श्रीवास्तव,शिक्षक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल,रामनिवास प्रसाद, गोरख यादव, राजेंद्र यादव, रामप्रीत प्रसाद,राघवेंद्र सिंह, राज नारायण सिंह,शाकिर अली, भोलानाथ,ईशा खां,उभय सरोज, सरोज कांत मिश्र, श्रीमती मनसा सिंह,आंचल मल्ल,सरिता विश्वकर्मा,दुर्गेश पाल सिंह,ओम प्रकाश गुप्ता,मनोज कुमार, पंकज श्रीवास्तव,राहुल पटेल, पूनम मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक,लिपिक, कर्मचारी ,छात्र एवम् छात्राए उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…

ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking