News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गण्डक नदी महदेवा गांव के पास कर रही बैकरोलिंग, कटान तेज, बढ़ रहा गांव पर खतरा! देखें वीडियो

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 7, 2021  |  3:00 PM

923 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गण्डक नदी महदेवा गांव के पास कर रही बैकरोलिंग, कटान तेज, बढ़ रहा गांव पर खतरा! देखें वीडियो
  • शनिवार की सुबह महदेवा में कटान स्थल का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार
  • कटान रोकने का हर सम्भव प्रयास करे बाढ़ खण्ड विभाग- एसडीएम

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर जिले में खड्डा थाना क्षेत्र के महदेवा गांव में गंडक नदी तेजी से फसलों को कटान करते हुए गांव से लगभग 50 मीटर की दूरी पर तेज गति से कटान कर रही है। गांव के पास गंडक नदी की तरफ से कटान तेज किए जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। स्थिति ऐसी है कि कटान की जद में कई लोगों के पक्के मकान भी आ सकते हैं जिससे ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कटान नहीं रोकी गई तो महदेवा गांव का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

शनिवार को ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसडीएम को गांव के लोगों को बहुत समझा- बुझाकर शान्त करना पड़ा। एसडीएम के निर्देश पर बाढ़ खंड विभाग ने कटान रोकने के लिए बचाव कार्य शुरू करा दिया है।

गंडक नदी में पानी का जलस्तर घटने के बाद भी नदी ने एक बार फिर महदेवा गांव को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। कई दिनों से हो रही कटान के बाद शनिवार को सुबह महदेवा में अचानक गंडक नदी का कटान तेज हो जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई है क्योंकि कटान के चलते श्यामबदन गुप्ता, भोला बीन, बाढू प्रसाद, लालजी मल्लाह, सुरेन्द्र व अर्जुन सहित कई लोगों के पक्के मकान कटान की जद में आ सकते हैं क्योंकि इन लोगों के घरों के करीब 50 मीटर की दूरी पर नदी तेजी से कटान कर रही है। इससे इन लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। उन्हें आशंका है कि यदि समय रहते कटान को रोकने का पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया तो गंडक नदी कभी भी उनके घरों को अपनी धारा में समाहित कर सकती है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि नथुनी व ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल कटान स्थल पर पहुंच एसडीएम अरविंद कुमार ने जायजा लिया। गांव के लोगों की नाराजगी को देखते हुए तत्काल बाढ़ खण्ड के अधिशासी अभियन्ता सहित अभियन्ताओं को तत्काल कटान रोधी कार्य का समुचित प्रवन्धन का निर्देश दिया। बाढ़ खण्ड के अभियंता कटान को रोकने व बचाव कार्य में जुट गये हैं। गांव के पूर्व प्रधान जितेन्द्र निषाद, भारती, मजीद अंसारी, शंकर आदि लोगों का कहना है कि गण्डक के कहर से केले, धान व गन्ना की फसल तो कटकर नदी में समाहित हो गये, अब गांव पर ही संकट आ खड़ा हुआ है।

यहाँ देखे वीडियो!

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking