News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: फर्जी सरकारी कागजात बनाने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, भरी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद! जाने कैसे करते थे ये फर्जीवाड़े का धंधा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 23, 2022  |  6:16 PM

1,877 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: फर्जी सरकारी कागजात बनाने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, भरी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद! जाने कैसे करते थे ये फर्जीवाड़े का धंधा WhatsApp
Responsive image

सुरेन्द्र नाथ दिवेदी/उपेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर। जिले की साइबर सेल और तरयासुजान व तमकुहीराज थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने फर्जी सरकारी कागज बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ड्राइविंग लाइसेंस स्मार्ट कार्ड स्मार्ट कार्ड समेत भारी मात्रा में ई स्मार्ट कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के अलावा दो मोटरसाइकिल के साथ पच्चास हजार नगद रुपए भी बरामद की है।
ऐसे करते थे ये फर्जीवाड़ा

मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों पुलिस के पूछताछ में बताया कि वे विभिन्न प्रदेशों की परिवहन विभाग की वेबसाइट से लोगों और वाटरमार्क डाउनलोड कर इसके बाद कोरलड्रा नामक सॉफ्टवेयर के माध्यम से सरकार की तरफ से निर्धारित डीयल आरसी के फॉर्मेट पर एडिटिंग करके पुनः एडिट किए हुए डाटा को ऑनलाइन क्यूआर कोड जनरेटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से उक्त डांटा के बारकोड जनरेट किया करते थे। इसके बाद क्यूआर कोड जनरेट होने पर क्यु आर कोड को कॉपी करके कोरल्ड्रॉ में एडिट किए हुए फॉर्मेट पर पेस्ट कर देते थे। इससे किसी भी अधिकारी और पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान डीएल आरसी ऑल इंडिया परमिट फिटनेस चालान चेक करते समय क्यूआर कोड स्कैन करने पर वही डाटा सो करता था। जो इन शातिर अभियुक्तों के द्वारा एडिट करके इसे फर्जी तरीके से बनाया हुआ होता था। इतना ही नहीं फार्म 23 आरसी को बनाते समय भी यह कोरलड्रा का उपयोग करते थे। इसमें गाड़ी नंबर का प्लेट लगाना होता है,उसी नंबर की फार्म तर्ज पर आरसी प्रिंट आउट करके मोहर और सिग्नेचर बनाकर ग्राहकों को मुहैया कराते थे। हालांकि वे अधिकतर चोरी हुई वाहनों के साथ इसका उपयोग करते थे। इसके अलावा आर्मी मूवमेंट ऑडर सिग्नेचर और लेफ्टिनेंट कर्नल की मुहर सहित गाड़ी मालिकों को भी इस तरह का फर्जी सरकारी कागज बनाकर मुहैया कराने का कार्य करते थे। ऐसे में किसी भी टोल अथवा किसी चेक पोस्ट पर रोकी जाने वाले वाहन और आर्मी के सम्मान के नाम पर गाड़ी पास हो जाया करती थी। इसके साथ साथ ऑनलाइन क्यूआर कोड जनरेट करके गाड़ियों का फिटनेस ऑल इंडिया परमिट चलान आदि मोहर और सिग्नेचर समेत गाड़ी मालिकों को फर्जी सरकारी कागज बनाकर उन्हें उपलब्ध करा देते। इसमें वाहन मालिकों को दूसरे प्रदेश में जाने चेकिंग के दौरान यही कागजात दिखाने पर गाड़ी पास हो जाती थी जिससे टैक्स जमा करना पड़ता था। और चेक पोस्ट से आसानी से इनकी गाड़ी निकल जाया करती थी।

सरकारी फर्जी कागजात बनाने वाले गैंग से जुड़े अभियुक्तों में यह रहे शामिल: रफीक अहमद पुत्र मोहम्मद खलील निवासी तिलंगवा पट्टी बांसगांव थाना बिशनपुरा जनपद कुशीनगर,अनिल सिंह पटेल पुत्र सुभाष पटेल निवासी परसौनी कौवापट्टी थाना तमकुहीराज राजा पटेल उर्फ अभिषेक पुत्र हरिराम पटेल निवासी परसौनी बुजुर्ग कौवापट्टी थाना तमकुही राज शामिल हैं।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

अभियुक्तों के पास से मिला है यह सामान: 60 फर्जी डीएल स्मार्ट कार्ड 15 आरसी 426 टीवी की स्मार्ट कार्ड जीप 174 पीवीसी स्मार्ट कार्ड 28 सरकारी मोहर 7 मोबाइल फोन 3 लैपटॉप चार प्रिंटर और स्कैनर 3 पेन ड्राइव 4 कार्ड रीडर एक ड्राई कटर 5 फर्जी आर्मी मोमेंट ऑर्डर 16 आरसी फार्म 23 की मोहर सिग्नेचर समेत प्रिंटेड 23 ऑल इंडिया परमिट 10 फिटनेस 2 चालान 50 नेशनल परमिट शादी पीले कागज दो मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपए नगद बरामद किया है।

बरामदगी और गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में यह रहे शामिल: मनोज कुमार पंत प्रभारी साइबर सेल,प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह थाना तरयासुजान,आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राय थाना तमकुहीराज,उपनिरीक्षक निरंजन राय थाना तरया सुजान,कांस्टेबल शम्मी कुमार,स

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त

कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking