News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गैंगस्टर की 80 लाख की संपत्ति जब्त, प्रशासन ने लगाया सरकारी बोर्ड

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 14, 2023  |  7:50 PM

1,445 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गैंगस्टर की 80 लाख की संपत्ति जब्त, प्रशासन ने लगाया सरकारी बोर्ड

कुशीनगर। गैंगस्टर एक्ट के शातिर आरोपी के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी की ईट भट्ठा कीमत लगभग 80 लाख रूपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है। प्रशासन की ओर से की गई संपत्ति पर सरकारी बोर्ड लगा दिया गया है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत गैगेस्टर एक्ट के अभियुक्तो के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 14 फरवरी मंगलवार को थाना तुर्कपट्टी पुलिस एवं नायब तहसीलदार पडरौना की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 323/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट के अभियुक्त अमरेश यादव पुत्र चन्द्रभान यादव साकिन छँहू थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर के द्वारा अवैधानिक कृत्यों से धन अर्जित करके भठ्ठा, सर्वश्री महादेव ईट उद्योग ग्राम बरवाकला सिहुली में संचालित करवाया जा रहा था, जिसका रजिस्ट्रेशन नं० GST No. 09BCEPY88741P1Z7 है। ईट भट्ठा (कीमत लगभग 80 लाख रूपये) को धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया।

जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी सदर उमेश चन्द्र भट्ट जनपद कुशीनगर,नायब तहसीलदार पडरौना विशाल दत्त तिवारी,प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तुर्कपट्टी,कुशीनगर ,उ0नि0 रणजीत सिंह बघेल ,उ0नि0अभिषेक सिंह,उ0नि0 गौरव राय सहित थाने के पुलिस कर्मी शामिल रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking