News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन; प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 31, 2022  |  5:57 PM

918 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन; प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद WhatsApp
Responsive image
  • जिला पंचायत संसाधन केंद्र पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्रl

कुशीनगर। केंद्र सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस क्रम में प्रधानमंत्री ने शिमला से लाभार्थियों से संवाद स्थापित करने के बाद अपने संबोधन में इसे एक विशेष दिवस बताया तथा उनके द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 21000 करोड रुपए से अधिक की 11वीं किश्त का हस्तांतरण किया गया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

प्रधानमंत्री ने इस क्रम में अपने आपको 130 करोड़ भारतीयों के सेवक के तौर पर कार्य करने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि वे 130 करोड़ देशवासियों के परिवार के सदस्य हैं, सेवक हैं। अपने संबोधन में उन्होंने भारत वासी के सम्मान ,सुरक्षा, समृद्धि, सुख शांति को गरीब ,वंचित, दलित हर किसी के कल्याण करने के लिए संकल्पित बताया तथा उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की पहले की और वर्तमान की स्थिति बताते हुए कहा कि अब सरकार जनता जनार्दन की सेवक है। सरकार के द्वारा अब जीवन में दखल नहीं बल्कि जीवन को आसान बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। सरकार ने तकनीक के माध्यम से भ्रष्टाचार के स्कोप को कम से कम करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि स्थाई समस्या अब स्थाई उपचार बन गयी है। उन्होंने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के बारे में भी बताया। भारत के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अब भारत के पास पोटेंशियल भी है और परफॉर्मेंस भी। उन्होंने एक ऐसे भारत की कल्पना की जिसमें आधुनिकता हो, स्थानीय निर्माण और निर्माताओं की दुनिया के बाजार में पकड़ हो, आत्मनिर्भर हो, लोकल के लिए वोकल का सिद्धांत हो। भारत को एक तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, रिकॉर्ड निवेश वाला देश, रिकॉर्ड निर्यात करने वाला देश तथा स्टार्टअप का तीसरा सबसे बड़ा देश बताया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने भी लाभार्थियों से बातचीत की। लाभार्थियों में जनपद सुल्तानपुर, बहराइच,उन्नाव,मथुरा, लखनऊ तथा बुलंदशहर के लाभार्थी शामिल थे।

मा0 मुख्यमंत्री के द्वारा सेल्फ हेल्प ग्रुप हेतु 315 करोड़ की धनराशि का अंतरण किया गया। उन्होंने शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए प्रशासन के स्तर पर होने वाले कार्यों के संदर्भ में चर्चा की। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की।
इस अवसर पर जनपद कुशीनगर के जिला पंचायत संसाधन केंद्र रवींद्र नगर धूस में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित करवाया गया। जिसमें पी एम आवास योजना में वसंत, सरफुद्दीन, पीएम किसान सम्मान में अजय सिंह,पी एम आजीविका मिशन में माया देवी, विद्यावती देवी, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में सिमा देवी,पूनम देवी, पीएम उज्जवला योजना में लीलावती देवी, पीएम स्व निधि योजना में उपेन्द्र राय, पीएम मुद्रा योजना में नागेंद्र कुमार, रमाशंकर कुशवाहा, आयुष्मान कार्ड में रेखा, प्रिंस चौहान आदि शामिल थे।

इस अवसर पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से अनवरत प्रधानमंत्री के हाथों देश का चारों दिशा में विकास हो रहा है। देश का वास्तविक आकलन हेतु 08 वर्ष पहले की परिस्थितियों का आकलन करना पड़ेगा। कोरोना को वैश्विक महामारी के रूप में बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री जी का कुशल नेतृत्व था, जिसने वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया और जहां विकासशील देशों ने कोरोनावायरस हेतु कुछ कीमत निर्धारित की थी वहीं भारत में कोरोना टीकाकरण निशुल्क करवाया गया। इस क्रम में उन्होंने पूरी और पुलवामा प्रकरण की चर्चा करते हुए भारत की सैन्य शक्ति के सामर्थ्य की भी चर्चा की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव जनप्रतिनिधिगणों में पूर्व जिला पार्षद प्रदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा, कॉपरेटिव चेयरमैन लल्लन मिश्र, मार्कण्डेय शाही, चमन यादव, दीपक शर्मा, राणा सिंह, गणेश पांडे, बलराम राव, आशुतोष , राहुल गोविंदराव, सुदर्शन पाल, अवधेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking