News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विभिन्न मतदेय स्थलों का सामान्य प्रेक्षक ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 18, 2024  |  5:59 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विभिन्न मतदेय स्थलों का सामान्य प्रेक्षक ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कुशीनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को पारदर्शी, निष्पक्ष, स्वतंत्र, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत विधान सभा कुशीनगर के अंतर्गत विभिन्न मतदेय स्थलों यथा उच्च प्राथमिक विद्यालय भलुही मदारीपट्टी, प्राथमिक विद्यालय दिगवा बुजुर्ग, उच्च प्राथमिक विद्यालय कनखोरिया, प्राथमिक विद्यालय चिरगौरा ,प्राथमिक विद्यालय गोबरही आदि का निरीक्षण सामान्य प्रेक्षक दीपांकर चौधरी द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम के प्रेक्षक द्वारा स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था, शौचालय, रैंप, विद्युत प्रकाश, मतदाता सूची आदि की व्यवस्थाओ की जानकारी ली गई।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी बुनियादी सुविधाएं एवं (एएमएफ)एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। कहा की किसी भी प्रत्याशी का पोस्टर, बैनर मतदेय स्थलों के आसपास न रहें। सभी पोस्टर /होर्डिंग्स को निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस के अनुसार हटवा दिया जाए या पेपर चस्पा करा दिए जाए। स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।कहा की प्रत्येक मतदेय स्थलों पर छाया की व्यवस्था की जाएं जिससे की मतदातगणो को मतदान के दिन बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया की मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इनफॉरमेशन स्लीप) तथा वोटर गाइड का वितरण ससमय हो जाए। विधानसभा कुशीनगर के अंतर्गत क्रियाशील सभी एफएसटी एवं एसएसटी टीम लगातार एक्टिव रहे तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्दल प्रत्याशियों के जनसभा रैली पर विशेष निगरानी रखें। उन्होंने तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह को निर्देशित किया की आदर्श आचार संहिता का अनुपालन अक्षरशः हो।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, उप निबंधक पडरौना अजय सिंह,प्रभारी राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी,बीएलओ, क्षेत्रीय लेखपाल सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक गण आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking