कसया/कुशीनगर। सहायक आयुक्त खाद्य -।। ने बताया कि आज बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद कुशीनगर के द्वारा फूड सेफ्टी आॅन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जाॅच जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर खाद्य पदार्थो के नमूनों की जाॅच करते हुए खाद्य पदार्थों के मिलावट के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया गया, जिसमें खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित हाईजीन, सैनीटेशन, पैक्ड खाद्य पदार्थों मे लेबलिंग तथा न्यूट्रीशन व फोर्टीफिकेशन सम्बन्धित जानकारी खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को दी गयी।
उन्होंने जाॅच की गयी नमूनो के विवरण के सम्बन्ध में बताया कि बैरिया काॅटा कसया, बस स्टैण्ड कसया, एन.एच.-28 कुशीनगर के विभिन्न दुकानों से ली गई। जिसमें मिल्क एण्ड मिल्क प्रोडक्ट्स 02 नमूने,दोनों मानक के अनुरूप मीले मिठाई एवं नमकीन के 23 नमूनों में 12 सही पाए गए। स्पाईस के 08 नमूनो में सभी सही मिले। सिरियल (अनाज) 05 नमूनो में 04 सही। अन्य खाद्य पदार्थ के 12 नमूनो में 11 सही पाए गए। इस प्रकार कुल 50 नमूनें संग्रहित किये गये जिसमें जाॅच के दौरान कुल 37 नमूना पास पाये गये, तथा 13 नमूनें फेल पाये गये।
उक्त कार्यक्रम में खाद्य पदार्थो में मिलावट पहचानने के घरेलू तरीको एवं पैक्ड खाद्य पदार्थ में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।फूड सेफ्टी आन व्हील पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानन्द गुप्ता, अनूसेवक सुनील कुमार यादव व लैब टेक्नीसियन प्रीति चैबे सम्मिलित रहें। सहायक आयुक्त(खाद्य)-II द्वारा बताया गया कि फूड सेफ्टी आॅन व्हील दिनांक 28.10.2023 तक प्रत्येक दिन सक्रिय रहकर सम्पूर्ण जनपद में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम एवं मौके पर खाद्य पदार्थो की जाॅच करेगी।
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…