कसया/कुशीनगर। नारायणपुर कोठी स्थित चैनपुर में श्रीराम चंद्र मानव कल्याण सेवा संस्थान की तरफ से सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआl विवाह धार्मिक रीति -रिवाज के साथ वैवाहिक बंधन में बधकर सभी जोड़े एक दूजे के हो गए l सभी वैवाहिक जोड़ो को संस्थान की तरफ से आभूषण और घर गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।उक्त सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम पाँच वर पक्ष से आए बराती एकत्र हुए ।वहां से बारात कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां आयोजक मंडल व वधू पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत किया।
तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मलवावर देवरिया, की अवतरिया का फुलवरिया देवरिया निवासी सूरज पाल से, शेरपुर बड़हरा की कुमारी लबली का नौकाटोला अहिरौली गोपलगंज की गोविंद मंडल से,प्रसिद्धनाथ गोपालगंज की कुमारी अर्चना का तमकुहीरोड किदवी निवासी नन्द लाल कुमार भारती से,शेरपुर बड़हरा निवासी कुमारी दुलारी का नौतनवा देवरिया निवासी विकास कुमार से,उदयपुर रामपुर अवस्थी निवासी कुमारी संगम का गोरखपुर विश्वनाथ पुर निवासी उपेंद्र से विवाह कराया गया।हिंदू जोड़ों का विवाह पंडित जयप्रकाश तिवारी और प्रमोद चौबे तथा बौद्ध जोड़े का विवाह बौद्ध भिक्षु धर्मवीर ने कराया।कार्यक्रम का संचालन सैफुलाह अंसारी व मैतुल मस्ताना ने किया l आयोजक नितेश यादव और संतोष सिंह ने कहा कि निर्धन कन्याओं का विवाह कराना पुनीत कार्य हैl
कार्यक्रम को ग्राम पंचायत सदस्य राजन शुक्ला, विनय तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय , ग्रामप्रधान रामाशीष सिंह कुशवाहा, संजीव सिंह, प्रो. प्रभाकर मिश्र,जिला पंचायत सदस्य सुजीत सिंह, गोल्डी बाबा, आदि ने भी संबोधित कर वर- वधू को आशीर्वाद दिया।इस मौके पर आयोजक मंडल नितेश यादव, रवि सिंह, संतोष सिंह,ओमकार सिंह, रामाशीष, विवेक पांडेय संजय चौबे, गुड्डू सिंह कुशवाहा,एसओ राजेश कुमार मिश्रा, एसआई अमित कुमार,सुशील चौरसिया आदि मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…