कुशीनगर। जनपद में आज कल पुलिस आम लोगो से सीधे जुड़ने में पीछे नहीं रहना चाहती। सूबे की सरकार की मंशा को सफल करने के लिए कुशीनगर में धवल जयसवाल की पुलिस उनके मार्ग दर्शन में अपने राज सरकार के कार्यों के बाद,आमजन के बीच पुलिस की छबि में निखार लाने के लिए बेताब दिख रही है। ऐसा ही कुछ बीती रात्रि जिले के कुबेरस्थान पुलिस ने किया घर से नाराज एक पंद्रह वर्षीय युवती को जो रेलवे ट्रेक पर बैठी मिली उसको समझा बुझा (माना ) कर उसके परिजनों को सपुर्द किया है।
बीते कल शनिवार को देरशाम कुबेरस्थान पुलिस को सूचना मिली कि एक अजनबी लड़की कठकुईया रेलवे स्टेशन के आगे ट्रैक के किनारे बैठी हुई है । सूचना मिलते ही बिना देर किए थानाध्यक्ष कुबेरस्थान राघवेन्द्र कुमार सिंह ने हमराह उप निरीक्षक प्रियांशु राय,आरक्षी विकाश यादव, आरक्षी इंद्रभान यादव,महिला आरक्षी प्रंशाशा तिवारी,महिला आरक्षी निशा पाण्डेय को साथ लेकर तत्काल कठकुईया रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो स्टेशन के आगे ट्रैक के किनारे एक लड़की रोती बिलखती मिली ,जिससे थानाध्यक्ष ने उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मरियम खातून पुत्री सबूल अंसारी निवासिनी ग्राम सपहा गड़ुलहां थाना रामकोला जनपद कुशीनगर (उम्र करीब 15 वर्ष) बतायी जिससे रेलवे ट्रैक के किनारे बैठने का कारण पूछा तो बतायी कि आज सुबह मेरे घरवाले मुझे काफी डाटे थे जिससे आज सुबह ही मै अपने घर से नाराज होकर निकल गयी । मेरा भाई दिल्ली मे रहता है मैं अपने भाई के यहां जाने के लिये सोचकर घर से निकलकर रामकोला स्टेशन पर पहुंची लेकिन वहाँ से मेरा दिमाग काम नही कर रहा था कि मुझे किधर जाना है जिसके बाद मै रेलवे ट्रैक के किनारे किनारे चलते हुए यहाँ तक आयी हूँ। जिसके पश्चात कुबेरस्थान पुलिस द्वारा उपरोक्त लड़की को समझा बुझा कर मनाया गया फिर सकुशल थाने पर लाकर भोजन कराया गया ।तथा मरियम खातून उपरोक्त के परिजनों को कुबेरस्थान थाने पर बुलाकर उन्हें मरियम को सुपुर्द किया गया तथा परिजनों को उसकी उचित देखरेख के लिये हिदायत दिया गया ।
परिजनों द्वारा कुबेर स्थान पुलिस की इस पुनीत कार्य के लिए काफी सराहना करते हुए साधुवाद !भी दिया गया।
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…
हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…