News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कालेज जा रही युवती को उसके ही प्रेमी ने मारा चाकू

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 5, 2022  |  10:21 AM

2,755 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कालेज जा रही युवती को उसके ही प्रेमी ने मारा चाकू

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक कस्बे के समीप से शुक्रवार को बेवफा प्रेमी का खौफनाक चेहरा सामने आया है. जहां पर कालेज जा रही युवती को उसके ही प्रेमी ने साथियों संग कार में अपहरण कर लिया और उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया जिसके बाद कसया ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड के किनारे फेंक कर फरार हो गया। बताया जा रहा है आसपास के लोगों ने घायल युवती को सीएचसी पहुंचाया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

मिली जानकारी के अनुसार, पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। घायल युवती ने सीएचसी में पुलिस को बयान दिया कि वह सुबह घर से निकली, टेंपो से महाविद्यालय जा रही थी। रास्ते में उसके प्रेमी युवक व उसके दोस्तों ने उसे खींच कर कार में बैठा लिया। युवती के अनुसार युवक शादी का दबाव बना रहा था। मना करने से नाराज था। कार में इसी बात को लेकर उसने चाकू से हमला कर दिया। आरोपित देवरिया जिले का रहने वाला है। दोनों के बीच लखनऊ में रहने के दौरान प्रेम हो गया था।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking