News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: छात्रा ने लगाया स्कूल के तीसरी मंजिल से छलांग, हालत गंभीर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 23, 2022  |  9:30 PM

2,265 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: छात्रा ने लगाया स्कूल के तीसरी मंजिल से छलांग, हालत गंभीर

कुशीनगर । पडरौना नगर में स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं की एक छात्रा ने बुधवार दोपहर को तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी जिसके बाद फर्श पर खून से लथपथ छात्रा को देख परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । भागते हुए सभी लोग छात्रा के पास पहुंचे । आनन-फानन नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया । पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

आपके लिए और..- नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

यह है पूरा मामला

मूल रूप से नेबुआ नौरंगिया थाने के ग्राम खुजुरिया पोखरवा टोला की रहने वाली मनोज चतुर्वेदी की 17 वर्षीय पुत्री गरिमा चतुर्वेदी 10 वर्षो से परिवार संग यहां रहकर सेंट जेवियर्स में पढ़ाई कर रही थी । स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है । बुधवार को भौतिकी शास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा चल रही थी । दोपहर लगभग एक बजे परीक्षा समाप्त होने पर बच्चे क्लास रूम से बाहर निकलने लगे । इसी बीच छात्रा स्कूल के तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई । फर्श पर गिरते ही वह अचेत हो गई। खून से लथपथ छात्रा को देख बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे । विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल हो गया । स्कूल प्रशासन की मदद से निजी वाहन से छात्रा को नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इधर कुछ ही देर में छात्रा के छत से कूदने की खबर नगर में आग की तरह फैल गई। स्कूल के बाहर अधिक संख्या में लोग एकत्रित हो होने लगे । कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस क्लास के अन्य छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों से पूछताछ कर रही है ।

एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने बताया कि छात्रा के छत से कूदने की सूचना पर स्कूल पहुंच पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। स्वजन से भी संपर्क किया जा रहा। छात्रा ने यह कदम क्यूं उठाया इसकी जांच की जा रही है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking