News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव तो प्रेमी ने कर दी हत्या

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 31, 2023  |  4:28 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव तो प्रेमी ने कर दी हत्या WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । प्रेमिका ने शादी के लिए दबाव बनाया तो प्रेमी ने हत्या कर दी। सीओ कुंदन कुमार सिंह ने कसया थाने में प्रेस वार्ता कर रिंकी हत्या कांड मामले का खुलासा करते हुए बताया की स्थानीय थाना कसया में मु0अ0सं0 454/2023 धारा 302 भादवि के हत्या संबंधी अपराध के क्रम में यह तथ्य खुलकर सामने आया कि मृतका युवती रिंकी से विरेन्द्र पासवान पुत्र जवाहर पासवान निवासी मूइधरपुर बढैया चौक थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर का प्रेम सम्बन्ध था। जिसमें अभियुक्त विरेन्द्र पासवान पर मृतका द्वारा शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पूर्व से ही अभियुक्त शादी शुदा था, जिस वजह से शादी करना नही चाह रहा था। इसी कारण 15 मई को दिखाई कार्यक्रम में गयी थी और उसी दिन से गायब थी l

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

पुलिस ने खुलासे में बताया कि मृतका के गर्दन पर चाकू से वार कर प्रेमी विरेन्द्र ने हत्या कर दिया। मुखबीर की सूचना के आधार पर झुंगवा नहर पुल के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त की निशानदेही पर वादीनी एवं मृतका के भाई की मौजूदगी में आलाकत्ल भी बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा जुर्म इकबाल करते हुये बताया गया कि मृतका उससे शादी के लिए दवाब बना रही थी तथा कह रही थी कि शादी नही करोगे तो मैं तुम्हे बर्बाद कर दूंगी। इसी कारण उसने मृतका को हत्या करने की योजना बनायी तथा 15 मई को रात्रि 8 बजे घटना को अंजाम दिया। अभियुक्त को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चले की वार्ड नं 21 बुद्धनगरी कुशीनगर में सोमवार की रात मिली युवती की शव से परिजनो के साथ साथ लोगो में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर काफी दबाव था। जहां एक तरफ युवती के परिजनो द्वारा पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग किया जा रहा था वही दूसरी तरफ क्षेत्र में लोगो द्वारा पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी। कसया सीओ कुंदन सिंह द्वारा परिजनो से 3 दिन का समय मांगते हुए घटना का पर्दाफाश करने के आश्वासन के बाद युवती के भाई द्वारा मंगलवार की देर रात पुलिस मौजूदगी में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

गिरफ्तार करने वाली टीम थाना प्रभारी आशुतोष कुमार तिवारी, सुशील कुमार शुक्ला, हरिराम सिंह यादव, उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार यादव, उ0नि0 शरद भारती, उ0नि0 चन्दन मौर्या, अभिषेक यादव शम्मी कुमार, सुशील कुमार सिंह,आतिश कुमार, रणजीत यादव, अभिषेक मौर्या,सोनू यादव, साहिल यादव मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking